फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Four blocks selected in PM mass development program

पीएम जन विकास कार्यक्रम में चार ब्लॉक चयनित

Sat, 21 Nov 2020 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
Four blocks selected in PM mass development program
अमेठी। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत जिले के चार विकास खंडों का चयन किया गया है। संबंधित बीडीओ को पत्र भेजकर आवश्यकतानुसार संचालित 12 परियोजनाओं पर प्रस्ताव मांगा गया है। ब्लॉक स्तर से मिले प्रस्ताव को जिला स्तरीय समिति के अनुमोदन के बाद शासन को भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद इन क्षेत्रों में बेहतर शिक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

शासन ने प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन को पत्र भेजकर पिछड़े ब्लॉकों का चयन कर वहां संचालित परियोजनाओं से लोगों को लाभान्वित कराने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि प्रधान मंत्री जन विकास कार्यक्रम के क्रियान्वयन एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार की वेबसाइट पर उपलब्ध गाइडलाइन के तहत मुख्य एवं अभिनव परियोजनाओं में सद्भाव मंडप, आवासीय विद्यालय, स्मार्ट क्लास की सुविधा, संचालित विद्यालयों में अतिरिक्त शिक्षण कक्षों, पूर्व से निर्मित आईटीआई/पॉलिटेक्निक में अतिरिक्त वर्कशॉप, लेक्चर, थिएटर तथा प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के तहत जिले के विकास खंड बहादुरपुर, सिंहपुर, बाजार शुकुल व जगदीशपुर का चयन किया गया है। संबंधित खंड विकास अधिकारियों व विभागाध्यक्षों को पत्र भेजकर अविलंब आवश्यकतानुसार नवीन प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराने को कहा गया है।
बताया कि योजना के तहत प्रस्ताव ब्लॉक स्तर पर खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित ब्लॉक स्तरीय समिति (बीएलसी) के अनुमोदन के बाद उ पलब्ध कराए जाने हैं।

ब्लॉक से आए प्रस्तावों को जिला स्तर पर डीएम की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति (डीएलसी) का अनुमोदन प्राप्त कर शासन को प्रेषित किया जाएगा। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद संबंधित गांवों में परियोजनाओं को मूर्त रूप देने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed