फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   four arrest

डकैती की योजना बना रहे ईनामिया समेत चार गिरफ्तार

Sat, 02 May 2020 09:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
four arrest
गौरीगंज (अमेठी)। डकैती की योजना बना रहे अंतर्जनपदीय गिरोह के चार बदमाशों को पुलिस ने पीपरपुर के रामचंद्रपुर गांव स्थित एक अर्द्धनिर्मित मकान से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों में अमेठी पुलिस से 50 हजार तो जौनपुर पुलिस की ओर से 25 हजार रुपये का इनामिया भी शामिल है। पुलिस ने मुंशीगंज में मुर्गी दाना व्यवसाई से लूट तो कमरौली में हुई डकैती की घटना में इनके शामिल होने का दावा किया है। पुलिस ने मौके से मिली पिस्टल, कारतूस, चाकू, दो बाइक व नगदी जब्त कर केस दर्ज करने के बाद सभी का चालान न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन

सर्विलांस सेल की मदद से पीपरपुर व कमरौली पुलिस ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र पीपरपुर के गांव रामचंद्रपुर निवासी सौरभ यादव के अर्द्धनिर्मित मकान से डकैती की योजना बना रहे 75 हजार रुपये के इनामिया समेत चार अंतर्जनपदीय बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से दो पिस्टल, पांच कारतूस, दो चाकू, दो चोरी की बाइक तथा लूट के 6500 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान इनकी पहचान जिला प्रतापगढ़ थाना कोतवाली नगर के गांव शुकुलपुर निवासी तपन दत्त मिश्र तथा संग्रामपुर गांव निवासी शाहरुख खान, इसी जिले के थाना आसपुर के गांव विक्रमपट्टी निवासी नंदन सिंह व थाना कंधई के गांव कांपा निवासी विजय यादव के रूप में हुई। पुलिस ने बरामद असलहा, व नगदी जब्त कर बाइक सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंशीगंज व कमरौली की लूट/डकैती में थे शामिल
एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि यह अंतर्जनपदीय शातिर बदमाश हैं। चोरी की बाइक का नंबर प्लेट बदलकर लूट व डकैती की घटना को अंजाम देते हैं। कहा कि पूछताछ में इन लोगों ने 18 नवंबर 2019 को मुंशीगंज क्षेत्र में मुर्गी दाना व्यवसाई से दस लाख की लूट तथा कमरौली के औद्योगिक क्षेत्र में डकैती की घटना को स्वीकार किया है।

बताया कि यह गैंग अमेठी के साथ ही प्रतापगढ़, प्रयागराज, भदोही, जौनपुर आदि जनपदों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देती है। मुखबिर की सूचना पर सीओ पीयूष कांत राय के सुपरविजन में एसओ पीपरपुर रवींद्र, कमरौली एसओ संदीप राय ने पुलिस टीम के साथ छापा मारकर गिरफ्तारी की है। कहा कि गैंग का एक सदस्य सौरभ यादव फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed