फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   foundation of smriti irani house

स्मृति ईरानी के मकान की रखी गई आधारशिला

Thu, 29 Jul 2021 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
foundation of smriti irani house
02 : गौरीगंज : मेदन मवई गांव में आवास भूमि पर नींव पूजन करते केंद्रीय मंत्री स्मृति के पुत्र जोहर ईरा - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी के मकान की आधारशिला बृहस्पतिवार को समारोह पूर्वक रखी गई। मकान के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम के मुख्य यजमान स्मृति के पुत्र जोहर ईरानी रहे। इस मौके पर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहीं स्मृति ईरानी ने लोगों से जीतने पर जिला मुख्यालय पर मकान बनाकर निवास करने व लोगों की समस्या निस्तारित करने का वादा किया था।
विज्ञापन

चुनाव जीतने के बाद स्मृति ने गत फरवरी माह में उन्होंने वादे को पूरा करने की दिशा में पहला कदम बढ़ाया। 22 फरवरी को स्मृति ने मकान बनाने के लिए शहर से करीब तीन किलोमीटर दूर मेदन मवई गांव में 11 बिस्वा भूमि का बैनामा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी भूमि पर बृहस्पतिवार को मकान की आधारशिला रखी गई। स्मृति की गैरमौजूदगी में भूमि पूजन के मुख्य यजमान उनके पुत्र जोहर ईरानी रहे। दोपहर करीब 12:15 बजे स्मृति के प्रतिनिधि विजय गुप्ता के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे जोहर ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच करीब एक घंटा तक भूमि पूजन किया।
उसके बाद मौके पर मौजूद लोगों को मिठाई व फल वितरित किए गए। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, पूर्व विधायक तेजभान सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रवीण सिंह पप्पू, पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडेय, अनंत विक्रम सिंह, सुधांशु शुक्ल समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कालिकन धाम में टेका माथा
भूमि पूजन के बाद जोहर ईरानी का काफिला संग्रामपुर ब्लॉक मुख्यालय पर स्थित मां कालिकन धाम पहुंचा।पुजारी श्रीमहराज की मौजूदगी में जोहर ने मां कालिका की मूर्ति के समक्ष माथा टेका। इस दौरान भी कई नेता व कार्यकर्ता उनके साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed