फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Former village head accused of grabbing government money

पूर्व ग्राम प्रधान पर सरकारी राशि हड़पने का आरोप

Thu, 23 Sep 2021 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Former village head accused of grabbing government money
गौरीगंज (अमेठी)। बिना काम कराए सरकारी राशि आहरित कर हड़पने का आरोप ग्रामीण ने ग्राम प्रधान पर लगाया है। डीएम को दिए शिकायती पत्र में पूरे प्रकरण की जांच कराकर दोषी पर कार्रवाई करने के साथ ही हड़पी गई सरकारी राशि की वसूली करने की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय ब्लॉक की ग्राम पंचायत मझवारा के गांव मछरिया निवासी गंगा बक्श सिंह ने डीएम अरुण कुमार को शिकायती पत्र देकर पूर्व प्रधान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा है कि प्रधान व सचिव द्वारा ग्राम पंचायत में बिना काम कराए सरकारी राशि आहरित कर हड़प ली गई।
विज्ञापन

कहा कि खड़ंजा मार्ग से राकेश यादव के घर तक इंटरलॉकिंग की सिर्फ ऐजिंग बनवाकर करीब एक लाख 99 हजार रुपये खारिज कर लिए गए। इसी तरह पवन के घर से शिव प्रसाद के घर तक इंटर लॉकिंग के नाम पर बिना काम कराए करीब दो लाख 85 हजार 274 रुपये का भुगतान कर लिया गया है जबकि राम प्रसाद के घर से शिव प्रसाद के घर तक इंटरलॉकिंग का कार्य राज्य मंत्री सुरेश पासी द्वारा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह से तालाब का नाम बदलकर कई तालाबों की खुदाई के नाम पर पैसा खारिज कर लिया गया है। जगमोहन के दरवाजे से अभिलाह तालाब तक बिना काम कराए नाली निर्माण के नाम पर 50 हजार रुपये खारिज कर लिए गए।

शिकायतकर्ता ने ग्राम पंचायत की ओर से कार्यवार आहरित की गई राशि की ऑनलाइन कॉपी लगाकर डीएम को दी है। डीम से पूरे प्रकरण की जांच कराकर दोषी पूर्व प्रधान व पंचायत सचिव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ ही हड़पी गई सरकारी राशि की वसूली कराए जाने की मांग की है। डीएम ने शिकायतकर्ता को पूरे प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई किये जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed