फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Former MP Smriti Irani came into limelight with her spiritual meeting

Amethi News: आध्यात्मिक भेंटवार्ता से चर्चा में आईं पूर्व सांसद स्मृति ईरानी

Fri, 14 Feb 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 14 Feb 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Former MP Smriti Irani came into limelight with her spiritual meeting
जगदीशपुर (अमेठी)। पूर्व सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी चुनाव हारने के बाद भले ही अभी अमेठी नहीं लौटी हैं, लेकिन उनकी चर्चा अब भी हो रही है। अभी उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह प्रयागराज महाकुंभ में अमृत स्नान के बाद जूना अखाड़ा के पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी से बातचीत कर रही हैं।
विज्ञापन



दोनों के बीच आध्यात्मिक भेंटवार्ता में महाकुंभ में युवाओं की भागीदारी पर चर्चा हो रही है। पूर्व सांसद पूछ रही हैं कि इस बार महाकुंभ में सनातनियों की 50 प्रतिशत संख्या युवा पीढ़ी की रही। कुंभ के प्रति यह आस्था और इस उपस्थिति को आप क्या मानते हैं। इसपर आचार्य महामंडलेश्वर कह रहे हैं कि यह कुंभ भारतीयों के साथ विदेशियों में भी आकर्षण का केंद्र है। हमने इससे पहले विदेशियों का इतना अधिक आगमन नहीं देखा।
विज्ञापन



युवा मन में सत्य, असत्य, जड़, चेतन, नित्य व अनित्य की जिज्ञासा दिखी है। इस पर स्मृति कह रही हैं कि तो सनातनी प्रभु की खोज में हैं? स्वामी जी कह रहे हैं -बिल्कुल, यहां जिज्ञासा दिखी है। यहां सत्य की प्यास दिखी है। इस बार लगा कि सभी लोग ज्ञान की खोज में हैं। इस आध्यात्मिक वार्ता को पूर्व सांसद ने सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसे लोग पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article