फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Former minister Gayatri Prasad Prajapati nephew dies in accident in Amethi brother wife condition critical

UP News: सड़क हादसे में पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के भतीजे की मौत, भाई की पत्नी की हालत नाजुक

Fri, 15 Nov 2024 09:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 15 Nov 2024 09:14 PM IST
सार

अमेठी में सड़क हादसे में पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के भतीजे की मौत हो गई। जबकि भाई की पत्नी की हालत नाजुक बताई जा रही है। गंगा स्नान करके घर लौट रहे थे। 

विज्ञापन
Former minister Gayatri Prasad Prajapati nephew dies in accident in Amethi brother wife condition critical
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के अमेठी में सड़क हादसे में पूर्व मंत्री के भतीजे की मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र अमेठी के परसावां गांव निवासी सपा सरकार में रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के भाई श्रीराम प्रजापति अपनी पत्नी जानकी देवी व बेटे रवींद्र कुमार प्रजापति के साथ अलग-अलग बाइक से गंगा स्नान के लिए प्रतापगढ़ के घाट मानिकपुर गए थे। एक बाइक पर बेटा रवींद्र प्रजापति व जानकी देवी तथा दूसरी बाइक पर श्रीराम व एक अन्य बैठे थे।

विज्ञापन


रास्ते में प्रतापगढ़ के थाना संग्रामगढ़ क्षेत्र स्थित बाजार के समीप तेज रफ्तार वाहन ने रवींद्र प्रजापति की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रवींद्र व जानकी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल रायबरेली ले जाया गया। 

विज्ञापन

गांव में पसरा मातम

यहां से रवींद्र को तत्काल लखनऊ रेफर कर दिया गया। रास्ते में रवींद्र की मौत हो गई। वहीं, जानकी देवी को लखनऊ में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री का पूरा परिवार लखनऊ पहुंच गया है। रवींद्र की पत्नी ऊषा देवी, 12 वर्षीय बेटी व 11 वर्षीय बेटे सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed