फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   former minister clarifies on objectionable remarks

बिगड़े बोल पर दिल्ली के पूर्व मंत्री ने दी सफाई

Sun, 10 Jan 2021 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
former minister clarifies on objectionable remarks
गौरीगंज (अमेठी)। पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिले के प्रभारी बनाए गए केजरीवाल सरकार के पूर्व पर्यटन मंत्री सोमनाथ भारती ने रविवार को अपने बिगड़े बोल पर सफाई दी। पूर्व मंत्री ने कहा कि उनके बयान में छिपे कटाक्ष को समझते हुए प्रदेश सरकार अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाए। इस दौरान पूर्व मंत्री ने मोदी व योगी सरकार पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी प्रदेश में संभावित पंचायत चुनाव में पार्टी को स्थापित करने की कवायद में जुटी है। इसके लिए दिल्ली के पूर्व पर्यटन मंत्री सोमनाथ भारती को प्रयागराज व रायबरेली के अलावा अमेठी का प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन

प्रभार मिलने के बाद शनिवार को पहली बार अमेठी आए सोमनाथ ने देर शाम दिए गए एक विवादित बयान में कहा था कि प्रदेश के अस्पतालों के अंदर बच्चे तो पैदा हो रहे हैं लेकिन कुत्ते के बच्चे पैदा हो रहे हैं। इस बयान से मचे बवाल के बीच रविवार को जिला मुख्यालय पहुंचे पूर्व मंत्री ने सफाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन






पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रयागराज में वे एक अस्पताल में गए तो उन्हें वहां सिर्फ कुत्ते व उनके बच्चे ही दिखे। उनका बयान सरकार की खराब स्वास्थ्य व्यवस्था पर कटाक्ष था। उन्हें बयान पर बवाल करने के बजाए व्यवस्था दुरुस्त करने पर ध्यान देना चाहिए। सोमनाथ ने कहा कि प्रदेश के पंचायत चुनाव में उनकी पार्टी जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवार उतारेगी।
यह चुनाव सेमीफाइनल होगा। विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी फाइनल जीतकर सरकार बनाएगी। उन्होंने दिल्ली में अपनी पार्टी द्वारा किए गए जनहित के कार्यों का भी बखान किया। 2014 में अमेठी से आप के लोकसभा प्रत्याशी रहे डॉ. कुमार विश्वास पार्टी में हैं या नहीं इस पर सोमनाथ भारती ने चुप्पी साध ली। इस मौके पर पार्टी के जिला संयोजक शिवप्रसाद कश्यप व मीडिया प्रभारी आवेश हनफी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed