{"_id":"6803f849b172cd3c3409ceaa","slug":"former-cms-nsg-security-should-be-restored-amethi-news-c-96-1-ame1008-138679-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पूर्व सीएम की एनएसजी सुरक्षा बहाल की जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पूर्व सीएम की एनएसजी सुरक्षा बहाल की जाए
Sun, 20 Apr 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
अमेठी के नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते सपा कार्यकर्ता।-स्रोत : पार्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया अखिलेश यादव की सुरक्षा बढ़ाए जाने को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृहमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा, जिसमें जेड प्लस सुरक्षा के साथ एनएसजी सुरक्षा भी बहाल किए जाने की मांग की।
सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को तहसील परिसर पहुंच कर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। जिसमें सपा नेता ने बताया है कि पूर्व मुख्यमंत्री के साथ ही अखिलेश यादव देश की तीसरी सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी सपा के अध्यक्ष भी हैं, जिन्हें जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त है। पिछले वर्ष एनएसजी सुरक्षा हटा दी गई है।
सपा नेता ने बताया कि सपा मुखिया अखिलेश यादव प्रतिदिन सामाजिक व राजनीतिक कार्यक्रमों में पूरे प्रदेश व देश के अलग अलग स्थानों पर शामिल होते रहते हैं। बीते दिनों से उन्हें जान से मारने व उन पर हमला करने की धमकी दी जा रही है। ऐसे में उनकी एनएसजी सुरक्षा शीघ्र ही बहाल की जाए। इस मौके पर मनु पाल, सौरभ चौधरी, हिमांशु प्रजापति, अनिल सिंह, हिमांशु पांडेय प्रखर आदि मौजूद रहे।