{"_id":"6740e126dff56c3f4a039f74","slug":"forget-private-there-is-no-parking-system-even-in-government-offices-amethi-news-c-96-1-ame1008-129939-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: प्राइवेट छोड़िए, सरकारी दफ्तरों में भी नहीं पार्किंग व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: प्राइवेट छोड़िए, सरकारी दफ्तरों में भी नहीं पार्किंग व्यवस्था
Sat, 23 Nov 2024 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 23 Nov 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। जिले में जाम की समस्या यूं ही नहीं हो रही है। यहां अन्य तहसीलें तो दूर जिला मुख्यालय में भी कोई वाहन पार्किंग नहीं है। इससे बड़ी बात यह है कि गौरीगंज नगर पालिका कार्यालय में कर्मचारियों के वाहन खड़े करने तक की जगह नहीं है। शायद यही कारण है कि जिला मुख्यालय में प्रमुख चौराहों व सड़कों पर जाम की स्थिति रहती है। साथ ही लोगों को वाहन इधर-उधर सड़कों व फुटपाथ पर ही खड़े करने पड़ते हैं।
निजी भवन में दफ्तर, सड़कों पर वाहन
अमेठी में टांडा-बांदा हाईवे पर नगर पालिका कार्यालय है। यह एक निजी भवन में संचालित हो रहा है। नगर पालिका के कर्मचारी कार्यालय के बाहर वाहन खड़े करते हैं। जब कोई व्यक्ति अपने काम से पालिका कार्यालय जाता है तो उसे वाहन हाईवे किनारे ही खड़ा करना पड़ता है। बाइक खड़ी करने के लिए काम चल जाता है, लेकिन चौपहिया वाहन पहुंचने पर दिक्कत आ जाती है। नगर पालिका अध्यक्ष गौरीगंज रश्मि सिंह का कहना है कि पालिका कार्यालय अभी अस्थायी भवन में चल रहा है। वहां पार्किंग व्यवस्था नहीं है। जहां तक शहर में पार्किंग का सवाल है तो जगह तलाश की जा रही है। जगह मिलने पर पार्किंग व्यवस्था की जाएगी।
एसपी व सीएमओ कार्यालय अगल-बगल, सड़क पर खड़े होते वाहन
गौरीगंज में एसपी कार्यालय व सीएमओ कार्यालय आसपास हैं। दोनों ही कार्यालयों के पास अपना कोई वाहन पार्किंग स्थल नहीं है। सीएमओ कार्यालय का परिसर बड़ा होने के कारण वहां वाहन खड़े हो जाते हैं, लेकिन एसपी कार्यालय की स्थिति बेहद खराब है। एसपी कार्यालय में अफसरों व कर्मचारियों के वाहन बिना पार्किंग के किसी तरह परिसर में खड़े हो जाते हैं, लेकिन फरियादियों व अन्य लोगों को सड़क व फुटपाथ पर ही वाहन खड़े कर जाना पड़ता है। ऐसे में यहां कई बार जाम की समस्या बन जाती है। इस मामले में एसपी एसपी अनूप सिंह का कहना है कि अभी पुलिस ऑफिस अस्थायी है। जहां कार्यालय बनेगा, वहां पार्किंग की व्यवस्था रहेगी है। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह का कहना है कि जहां कार्यालय है, वहां पर लोग वाहन खड़े करते हैं। अभी पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
प्राइवेट मार्केट, निजी कार्यालयों में भी पार्किंग नहीं
गौरीगंज को जिला मुख्यालय बने करीब 14 वर्ष बीत रहे हैं। यहां सरकारी कार्यालय परिसरों में पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। प्राइवेट बाजारों व माल की भी तकरीबन यही स्थिति है। गौरीगंज के उपडाकघर, ओवरब्रिज गौरीगंज, भारतीय स्टेट बैंक सहित कई कार्यालयों में पार्किंग नहीं है। यही, हाल अमेठी नगर पंचायत का भी है। शहर स्थित ब्लॉक कार्यालय, नगर पंचायत कार्यालय, उप निबंधन कार्यालय, थाना परिसर, बीओ बैंक, केनरा बैंक, सहकारी बैंक सहित कई कॉम्प्लेक्स व बाइक एजेंसियां हैँ। जहां आने वाले ग्राहक, फरियादी व लोग बाहर अपने वाहनों को सड़क पर खड़े करने को मजबूर हैं।
सड़क की पटरियों पर सजती हैं मंडियां
शहर हो या ग्रामीण बाजार, आलम यह है कि यहां पर मंडियों के लगने का कोई स्थान चिह्नित नहीं है। जिला मुख्यालय गौरीगंज में जामो मार्ग पर मोड़ से लेकर कलेक्ट्रेट मोड़ तक सुबह फुटपाथ पर सब्जी की थोक मंडी लगती है। यहां फल मंडी तिराहे से लेकर फ्लाई ओवर व सैठा चौराहा तक फुटकर सब्जी व फल की मंडी भी सड़क पर सजती है। लोग चौपहिया व दो पहिया वाहन सड़क पर ही खड़ी कर खरीददारी करते हैं, जिससे अक्सर जाम की स्थित रहती है। अमेठी नगर पंचायत में गांधी चौक के साथ ब्लॉक तिराहा, प्रधान डाकघर तिराहा, स्टेशन तिराहा, सगरा तिराहा के आसापास ठेले व सड़क की पटरियों के किनारे फल व सब्जी की दुकानें लगती हैं, जिससे लोगों का आवागमन दुश्वार हो जाता है। पार्किंग को लेकर कुछ ऐसा ही हाल मुसाफिरखाना, जायस, रामगंज, जगदीशपुर, भादर, टीकरमाफी, मुंशीगंज, शाहगढ़, कमरौली, इन्हौना, फुरसतगंज, बहादुरपुर व मोहनगंज का भी है।
कॉम्प्लेक्स के साथ पार्किंग बनाने पर की जाएगी सख्ती
नगर पंचायत अमेठी ईओ अभिनव यादव ने कहा कि पार्किंग नहीं होने से समस्याएं आती हैं। नगर पंचायत क्षेत्र में सार्वजनिक पार्किंग के लिए भूमि नहीं मिल रही है। कहा कि अन्य दुकानों व कॉम्प्लेक्स निर्माण के पूर्व पार्किंग रखने को लेकर कड़ाई की जाएगी।
बोले एक्सपर्ट
विनियमित क्षेत्र के जेई एसके शुक्ला ने बताया कि 100 वर्ग मीटर प्लॉट पर एक कार की पार्किंग की व्यवस्था है। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में पार्किंग अनिवार्य है। पैसा देने से बचने के लिए लोग सड़कों पर वाहन खड़े कर देते हैं। महानगरों की तरह अगर वाहनों को उठाकर कार्रवाई की जाए तो जाम पर अंकुश लगेगा।