फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Fog increases problems for pedestrians

Amethi News: कोहरे ने बढ़ाई राहगीरों की परेशानी

Sat, 23 Nov 2024 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 23 Nov 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Fog increases problems for pedestrians
गौरीगंज शहर में शुक्रवार की सुबह छाई धुंध में आवागमन करते वाहन।
अमेठी सिटी। एक सप्ताह पहले दस्तक दे चुकी सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को सुबह कोहरा छाया रहा। कोहरे के चलते लोगों को आवागमन में दिक्कतें हुईं। पछुआ हवा से तापमान में गिरावट आई है। सार्वजनिक जगहों की चहल-पहल पर भी सर्दी का असर दिखाई दिया। सामान्य दिनों की अपेक्षा यहां भीड़भाड़ कम रही।
विज्ञापन



कोहरे के कारण रेलगाड़ियां विलंब से चल रही हैं। सुबह स्कूल जा रहे बच्चे ऊनी कपड़े से लैस नजर आए। बढ़ती सर्दी का असर सेहत पर भी पड़ा है। जिला अस्पताल सहित सीएचसी व पीएचसी में खांसी, जुकाम, अस्थमा तथा जोड़ों के दर्द जैसी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन



मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा, यह सामान्य से 2.5 डिग्री कम था। मौसम में सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 85 तो न्यूनतम 46 प्रतिशत रिकाॅर्ड की गई। 800 मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिणी-पूर्वी हवाएं चलीं। आगामी 24 घंटे में मौसम शुष्क रहने एवं औसत तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सर्दी में खानपान का रखें ध्यान
जिला अस्पताल में कार्यरत फिजिशियन डॉ. शुभम पांडेय ने बताया कि सर्दी से खांसी, जुकाम, अस्थमा के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इन बीमारियों की अनदेखी न करें। समय से चिकित्सक को दिखाएं। साथ ही खानपान पर विशेष ध्यान रखें। ठंडी चीजों को खाने से परहेज करें। सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़ों का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed