फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Fog and mist slow down vehicle speed

Amethi News: कोहरे व धुंध से थमी वाहनों की रफ्तार

Sat, 27 Dec 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 27 Dec 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Fog and mist slow down vehicle speed
गौरीगंज-अमेठी मार्ग ​स्थित खजुरी गांव के पास से लाइट के सहारे गुजरते वाहन व राहगीर। संवाद
अमेठी सिटी। ठंड का सितम बदस्तूर जारी है। शुक्रवार सुबह घने कोहरे, धुंध और सर्द हवा ने लोगों को परेशान कर दिया। धुंध ने वाहनों को रेंगने पर मजबूर कर दिया तो वहीं लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। सड़कों पर वाहन चालकों को लाइट जलाकर अपने गंतव्य की ओर निकलना पड़ा। दोपहर बाद कुछ देर धूप निकली जरूर, लेकिन सर्द हवा के कारण दैनिक दिनचर्या प्रभावित रही।
विज्ञापन



ठंड का प्रकोप बढ़ने से कारोबार पर भी असर देखने को मिल रहा है। जिले की प्रमुख बाजारों में दुकानें सूनी नजर आईं। गौरीगंज, अमेठी सहित अन्य बाजारों में कारोबारी खाली बैठे दिख रहे हैं। हालांकि सब्जी मंडी में ठंड के बावजूद भीड़ दिखी। दोपहर बाद कुछ देर के लिए धुंध कम हुई। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया।
विज्ञापन



ठंड के चलते कृषि कार्य भी प्रभावित रहे। खेतों में किसान और मजदूर कम नजर आए। हालांकि सर्दी का मौसम गेहूं के लिए अच्छा है, लेकिन कोहरा और धुंध से आलू, तिलहन व दलहन संग सब्जियों की खेती में नुकसान होने की आशंका है। मौसम विशेषज्ञ अमरनाथ मिश्र ने कहा कि अभी मौसम ऐसा ही रहेगा। कभी धूप खिलेगी तो कभी धुंध का प्रकोप लोगों को परेशान कर सकता है। कहा कि वर्तमान में न्यूनतम पारा कम है। लोग भी मौसम की चुनौतियों को ध्यान में रखकर घरों से निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन




वाहनों में लगवाए रिफ्लेक्टर टेप
कमरौली/फुरसतगंज। जगदीशपुर ओर फुरसतगंज में धुंध को देखते हुए पुलिस ने वाहनों में रिफ्लेक्टर टेप लगवाए। एसआई राजेंद्र तिवारी ने जगदीशपुर पुलिस बूथ, बाजारशुक्ल नाका, राष्ट्रीय राजमार्ग (हाईवे) सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर पिकअप, कार, ट्रक, ई रिक्शा सहित कुल 92 वाहनों में रिफ्लेक्टर टेप लगवाए। वहीं, फुरसतगंज इंस्पेक्टर नंद हौशिला यादव ने बताया कि रिफ्लेक्टर टेप लगवाने संग वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, धीमी गति से वाहन चलाने और फॉग लाइट का सही उपयोग करने की भी अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed