फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   flyover construction start

इंतजार खत्म, शुरू हुआ फ्लाई ओवर निर्माण

Fri, 04 Sep 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
flyover construction start
अमेठी। शहर के ककवा रोड स्थित 102-बी रेलवे क्रॉसिंग के बहुप्रतीक्षित फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य शुक्रवार सुबह शुरू हुआ। इस दौरान तहसील प्रशासन के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही। उपरिगामी पुल के निर्माण में कोई दिक्कत न आए इसके लिए रेलवे क्रॉसिंग से लेकर पुलिस लाइन के समीप तक बैरिकेडिंग कर ककवा मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

शहर के ककवा रोड स्थित 102-बी रेलवे क्रासिंग पर बहुप्रतीक्षित फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य शुक्रवार सुबह शुरू होना था। कार्यदायी संस्था के अधिकारी मशीन आदि लेकर ककवा रोड पहुंचे ही थे कि इसी बीच कुछ स्थानीय लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने कार्य शुरू करने की कवायद में जुटे अफसरों से विवाद शुरू कर दिया। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने मामले की सूचना एसडीएम योगेंद्र सिंह को दी। सूचना के बाद नायब तहसीलदार श्रीश मिश्र और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने विरोध कर रहे लोगों की बातों को सुना। उसके बाद उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने नारियल तोड़कर फ्लाई ओवर के पिलर के लिए गड्ढों की खुदाई का काम शुरू कर दिया। इस दौरान रेलवे क्रासिंग के समीप और पुलिस लाइन के समीप दोनों ओर ककवा मार्ग को बैरिकेडिंग कर आवागमन के लिए बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब होगा कि ककवा मार्ग पर रेलवे फ्लाई ओवर का निर्माण 21.87 करोड़ रुपये की लागत से होगा। फ्लाई ओवर 616.550 मीटर लंबा होगा। फ्लाई ओवर के लिए नामित संस्था सेतु निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा पहले पुलिस लाइन से लेकर क्रासिंग तक कार्य किया जाएगा। निर्माण कार्य के लिए सामग्री भी पहुंच गई है। सहायक अभियंता लोकेश खरे ने बताया कि फ्लाई ओवर निर्माण शुरू हो गया है।

किया गया रूट डायवर्जन
लखनऊ वाराणसी रेल मार्ग पर स्थित 102-बी रेलवे क्रासिंग पर फ्लाई ओवर का निर्माण के चलते ककवा मार्ग पर करीब 400 मीटर एरिया में आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। मार्ग बंद होने के बाद अब ककवा रोड पर आने और जाने के लिए डायवर्जन रूट का सहारा लेना पड़ेगा। ककवा रोड पर राहगीरों को पुलिस लाइंस के समीप वन विभाग कार्यालय मार्ग से होते हुए पूरे प्रेम रेलवे क्रासिंग को पार कर गौरीगंज अमेठी मार्ग पर पहुंचना होगा उसके बाद वह गौरीगंज अमेठी मार्ग से शहर में दाखिल होंगे। इसी रास्ते से ही वह ककवा रोड पहुंचेंगे। एसडीएम योगेंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed