{"_id":"6089985d8ebc3e8daa00385d","slug":"five-suspended-including-two-shos-in-booth-capturing-amethi-news-lko5761009198","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ कैप्चरिंग में दो एसएचओ समेत पांच निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ कैप्चरिंग में दो एसएचओ समेत पांच निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरतना दो एसएचओ, दो जोनल व एक सेक्टर मजिस्ट्रेट को भारी पड़ा। मतदान के दिन मतपेटिका लूटने व मतपेटिका में पानी डालने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने पांचों अफसरों को निलंबित करने के साथ ही सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति राज्य निर्वाचन आयोग को भेज दी है।
पंचायत चुनाव के दौरान पुलिस व जोनल तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट की लापरवाही से जिले के चार बूथों पर मतपेटिका लूटने व कर्मचारी से मारपीट की घटना प्रकाश में आई। घटना को संज्ञान में लेते हुए डीएम ने जामो के जनापुर ग्राम पंचायत के तीन (74, 75, 76) तथा पूरे चितई के एक मतदान केंद्र 89 पर पुनर्मतदान की संस्तुति की है।
घटना की जांच के बाद डीएम ने एसएचओ मोहनगंज जावेद इकबाल अहमद, एसएचओ जामो अंगद सिंह, जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में नामित एक्सईएन देवेंद्र सिंह, उप प्रभागीय वनाधिकारी अनिल कुमार द्विवेदी तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट फार्मासिस्ट शब्बीर अहमद खान का निलंबित कर दिया है। डीएम ने पांचों को निलंबित करने के बाद पंचायत चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप के साथ निर्वाचन आयोग को पत्र भेजकर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है। डीएम की कार्रवाई से जिले में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
निलंबन के बाद हटाए गए मोहनगंज प्रभारी
चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरतने व डीएम के निर्देश पर निलंबित करने के बाद एसपी दिनेश सिंह ने मोहनगंज थाना प्रभारी जावेद इकबाल अहमद से थाने का प्रभार छीन लिया है। एसपी ने जायस एसएचओ भरत उपाध्याय को मोहनगंज का प्रभारी बनाते हुए चौकी प्रभारी बहादुरपुर अवनीश चौहान को कार्यवाहक प्रभारी जायस बनाया है।
नहीं हटाए गए जामो एसएचओ
पंचायत चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में डीएम ने भले ही एसएचओ जामो व मोहनगंज को निलंबित कर दिया है। लेकिन एसपी दिनेश सिंह ने मोहनगंज के प्रभारी निरीक्षक पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जामो प्रभारी निरीक्षक अंगद सिंह पर दरियादिली दिखाई। एसपी ने बताया कि जामो प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ जांच की जा रही है। जांच में लापरवाही सिद्ध होने पर ही विभागीय कार्रवाई की जाएगी।