{"_id":"5ef383298ebc3e430a0caef9","slug":"five-more-corona-patients-became-healthy-in-the-district-amethi-news-lko527556711","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पांच और कोरोना मरीज हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पांच और कोरोना मरीज हुए स्वस्थ
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। लेबल-1 हास्पिटल में भर्ती पॉजिटिव पाए गए पांच और संक्रमित लोगों की रिपोर्ट बुधवार को निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया। जिले में अब एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 25 रह गई है।
जिला प्रशासन को बुधवार दोपहर मिली पांच सैंपल की रिपोर्ट में सभी निगेटिव पाए गए। पूर्व में कराई गई जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद सभी को एल-1 अस्पताल असैदापुर में आइसोलेट कराते हुए इलाज शुरू कराया गया था। बुधवार को मिली रिपोर्ट में निगेटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी को डिस्चार्ज करते हुए घर भेज दिया।
सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में अब तक 276 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। कहा कि इलाज के बाद अब तक 250 लोग स्वस्थ होकर घर भेजे जा चुके हैं जबकि एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। कहा कि वर्तमान में जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 25 रह गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से कोरोना से बचाव को लेकर लगातार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। प्रवासी मजदूरों को जहां होम क्वारंटीन कराकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया वहीं अब जिले में रिक्शा, टैंपो व निजी माल वाहन के चालकों तथा ठेला व पटरी व्यवसायियों की सैंपलिंग कराई जा रही है। कहा कि जिले में शासन की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन लोगों की ओर से किए जाने के चलते जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार घट रही है।