फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Fisheries department's portal will open today

Amethi News: आज खुलेगा मत्स्य विभाग का पोर्टल

Thu, 24 Jul 2025 12:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Fisheries department's portal will open today
अमेठी सिटी। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान मत्स्य विभाग की ओर से क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। विभाग ने मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निषादराज नौका अनुदान योजना, एयरेशन प्रणाली स्थापना, उत्तर प्रदेश मत्स्य कल्याण योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के अंतर्गत आवेदन आमंत्रित किए हैं। विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in पर 24 जुलाई से 14 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए मत्स्य पालकों को विभागीय वेबसाइट पर जाकर आवश्यक विवरण भरना होगा। आवेदन के साथ, आवश्यक दस्तावेज और विस्तृत विवरण अपलोड करना होगा। यदि भविष्य में इन योजनाओं में कोई संशोधन किया जाता है तो संशोधित प्रावधान लागू होंगे। जिन आवेदकों के आवेदन पहले अस्वीकृत या लंबित थे, वे फिर से आवेदन कर सकते हैं। मत्स्य विभाग के कार्यकारी अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए विकास भवन स्थित कार्यालय मेें संपर्क किया जा सकता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed