फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   First rain opened poll of executive organization

पहली बरसात ने खोली कार्यदायी संस्था की पोल

Mon, 16 Nov 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
First rain opened poll of executive organization
अमेठी। यात्रियों की सुविधा के लिए स्थानीय रेलवे स्टेशन पर यात्री टिन शेड के निर्माण में कार्यदायी संस्था की ओर से बरती गई लापरवाही की पोल पहली बरसात ने खोल दी। सोमवार को हुई बरसात के दौरान यात्री शेड के अंदर बरसात का पानी गिरता रहा। टिन शेड के अंदर बरसात का पानी गिरने से यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्रैक पर यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए भवन ऊच्चीकरण के साथ अन्य कार्य किए जा रहे हैं। विभाग की ओर से प्लेटफॉर्म संख्या एक पर यात्रियों को धूप व बरसात से बचाने के लिए यात्री शेड का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन

यात्री शेड निर्माण के बाद सोमवार को हुई बरसात ने शेड निर्माण में बरती गई कार्यदायी संस्था की मनमानी की पोल खुल गई। बरसात के दौरान पानी लगातार शेड के अंदर टपकता रहा। यात्री बरसात से बचने के लिए सुरक्षित स्थान की तलाश करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात के दौरान पूरे प्लेटफॉर्म पर पानी टपकने से कर्मियों के साथ यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा तो अप सतलज एक्सप्रेस ट्रेन पर सवार होने के लिए यात्रियों को भीगना पड़ा। स्टेशन पर मौजूद बार एसोसिएशन अध्यक्ष केवल प्रसाद शुक्ल, सचिव कृपाशंकर तिवारी व सूर्य प्रकाश तिवारी ने विभाग से निर्माण कार्य के गुणवत्ता की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई के साथ यात्री शेड का निर्माण मानक के अनुसार पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed