फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   First amrit sarovar of urban area will be developed with 63 lakhs

63 लाख रुपये से बनेगा नगरीय क्षेत्र का पहला अमृत सरोवर

Sat, 10 Sep 2022 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
First amrit sarovar of urban area will be developed with 63 lakhs
गौरीगंज (अमेठी)। डीएम आवास के समीप स्थित तालाब को बहुत जल्द अमृत सरोवर का रूप दिया जाएगा। यह तालाब 63 लाख रुपये खर्च कर आकर्षक बनाया जाएगा। नगर पालिका ने कार्ययोजना तैयार कर प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजा था। जिला प्रशासन से अनुमोदन मिलने के बाद शासन को मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। मंजूरी मिलने के बाद तालाब का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। सबसे बड़ी बात यह है कि यह पूरे जिले में नगरीय क्षेत्र का पहला अमृत सरोवर होगा।
विज्ञापन

आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत जिले भर में अमृत सरोवर बनवाया जा रहा है। लेकिन नगरीय क्षेत्र में मनरेगा योजना लागू न होने के चलते तालाब बदहाल पड़े हैं। इनको सरोवर का रूप देने की कवायद प्रशासन ने शुरू कर दी है। गौरीगंज-जामो मार्ग पर डीएम आवास मोड़ के पास एक तालाब बदहाल दशा में पड़ा हुआ है। इस तालाब को अमृत सरोवर बनाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने कार्य योजना तैयार कर ली है। तालाब को आकर्षक छवि देने के लिए 63 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

सरोवर के चारों तरफ पथ का निर्माण कराया जाएगा। छायादार व फलदार पौधों को रोपा जाएगा। लोगों को सुखद अनुभूति कराने के लिए रंग बिरंगे फूलों के पौधे भी रोपे जाएंगे। इससे सुगंधित वातावरण में पास-पड़ोस के लोग मॉर्निंग व इवनिंग वॉक कर सकेंगे। जगह-जगह पर बैठने की व्यवस्था को लेकर बेंच का भी इंतजाम किया जाएगा। अमृत सरोवर को चारों तरफ कटीलें तारों से घेराव कराया जाएगा। जिससे सरोवर पर लगे पौधों को जानवर नुकसान न पहुंचा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौकायन की भी होगी व्यवस्था
डीएम आवास के पास स्थित तालाब को जिले का सबसे आकर्षक अमृत सरोवर बनाने की कार्य योजना नगर पालिका परिषद की है। विभागीय लोगों के अनुसार सरोवर का मुख्य द्वार सबसे आकर्षक होगा। सरोवर में नौका विहार की भी व्यवस्था की जाएगी। लोग शाम को सुरम्य वातावरण में नौकायन का आनंद लेंगे।

मंजूरी मिलने के बाद शुरू होगा काम
ईओ सुरजीत सिंह ने बताया कि अमृत सरोवर के रूप में डीएम आवास के पास स्थित तालाब को चयनित किया गया है। तालाब को व्यवस्थित ढंग से आकर्षक छवि प्रदान करने के लिए कार्य योजना तैयार की गई है। जिला प्रशासन से अनुमोदन मिलने के बाद मंजूरी के लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। मंजूरी मिलते ही सरोवर को बनाने का कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed