फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   fireworks burst, three children burnt

गोला फटने से तीन बच्चे झुलसे, रेफर

Thu, 05 May 2022 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
fireworks burst, three children burnt
अमेठी। शहर के तोपखाना मोहल्ले के तीन बच्चे बृहस्पतिवार दोपहर गोला फटने से गंभीर रूप से झुलस गये। परिवारीजनों की मदद से गंभीर हालत में बच्चों को सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस दौरान मोहल्ले और अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

शहर के तोपखाना मोहल्ला निवासी मो. अफजल का 14 वर्षीय पुत्र मो. फैजल, नौ वर्षीय छोटा बेटा मो. आदिल और मो. अनीस का आठ वर्षीय पुत्र मो. फरहान बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2:30 बजे घर से दूर खेलने के लिए निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों बच्चे एक जगह आग जलाकर कुछ कर रहे थे इसी बीच तेज धमाके के साथ विस्फोट हुआ। विस्फोट में तीनों बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। तीनों बच्चों का चेहरा हाथ पैर झुलस गये हैं।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने मामले की सूचना परिवारीजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिवारीजन तीनों बच्चों को गंभीर हालत में सीएचसी ले गए जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। मोहल्ले व परिवार वालों के अनुसार मोहल्ले में बारात आई थी। कार्यक्रम में दगाया जा रहा कोई पटाखा नहीं दगा जो बच्चों के हाथ लग गया। बच्चे चुपके से आग जलाकर पटाखा दगाने का प्रयास कर रहे थे इसी बीच घटना हो गई। हालांकि गोला फटने व बच्चों के घायल होने से मोहल्ले और अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed