फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Firecrackers will be sold at 17 places, 260 temporary shops will be set up

Amethi News: 17 स्थानों पर बिकेंगे पटाखे, लगेंगी 260 अस्थायी दुकानें

Wed, 30 Oct 2024 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 30 Oct 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Firecrackers will be sold at 17 places, 260 temporary shops will be set up
अमेठी सिटी। दीपावली के लिए पटाखा बाजार सजने लगा है। इस बार जिले में 17 स्थानों पर पटाखों की बिक्री की अनुमति दी गई है। अब तक 260 अस्थायी दुकानों के लिए लाइसेंस जारी हुए हैं। दुकानदारों को यह हिदायत दी गई है कि वे सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए ही पटाखों की बिक्री करें। अनदेखी पर लाइसेंस रद्द करते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



प्रकाश पर्व पर बड़ी संख्या में लोग आतिशबाजी करते हैं। बच्चों के लिए यह मौका खास होता है। पटाखा दगाने के दौरान पूर्व में कई घटनाएं भी हो चुकी हैं। इसके मद्देनजर शासन की ओर से पटाखा बिक्री को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। दुकानें आबादी से दूर खुले स्थान पर ही लगाई जानी हैं। इसके लिए अग्निशमन विभाग से अनुमति भी अनिवार्य है। पिछले वर्ष पूरे जिले में 15 स्थानों पर दुकानें लगाने की अनुमति दी गई थी।
विज्ञापन


इस बार लोगों की सहूलियत का ध्यान रखते हुए 17 स्थानों पर अस्थायी दुकानें लगाई जाएंगी। इसके लिए अब तक 260 लाइसेंस जारी हुए हैं। गौरीगंज में इस बार जामो मार्ग स्थित रणंजय इंटर कॉलेज मैदान में पटाखों की बिक्री नहीं होगी। इस बार सैठा मार्ग स्थित नवोदय विद्यालय के सामने खाली पड़ी भूमि पर पटाखा बाजार लगेगा। अग्निशमन विभाग की पहल पर इस बार दुकानें यहां लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





अमेठी में सर्वाधिक 45 तो कमरौली में सबसे कम छह दुकानें
पुलिस के मुताबिक गौरीगंज में 29, मुंशीगंज में 12 व जामो में 10 पटाखा दुकान का लाइसेंस जारी हुआ है। इसी तरह अमेठी 45, पीपरपुर में 11, संग्रामपुर में नौ, रामगंज में 14 अस्थायी पटाखा दुकान के लाइसेंस जारी हुए है। मुसाफिरखाना में 16, बाजारशुकुल में आठ, जगदीशपुर में 14 व कमरौली में छह और भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र में सात दुकानें सजेंगी। मोहनगंज में 26, जायस में 10, फुरसतगंज में 11, शिवरतनगंज में 18 व इन्हौना में 14 दुकानों पर पटाखों की बिक्री होगी।




सुरक्षा मानकों को करना होगा पालन
एएसपी हरेंद्र कुमार ने बताया दीपावली के लिए मानक पूरा करने वालों को अस्थायी रूप से पटाखा बिक्री करने का लाइसेंस जारी हुआ है। सभी को निर्धारित स्थान पर सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए दुकान पर बिक्री करनी होगी। नियमों की अनदेखी करने पर लाइसेंस निरस्त करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed