फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Fire in vehicles, trailer driver burnt alive

वाहनों में लगी आग, ट्रेलर का चालक जिंदा जला

Sun, 01 Mar 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Fire in vehicles, trailer driver burnt alive
रायबरेली। अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र में रविवार तड़के ट्रक और ट्रेलर में जोरदार टक्कर हो गई। आमने-सामने भिड़ंत इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। देखते ही देखते वाहन धू-धू करके जलने लगे। भीषण भिड़ंत में ट्रेलर चालक जिंदा जल गया।
विज्ञापन

ट्रेलर के खलासी और ट्रक के चालक व खलासी ने कूदकर जान बचाई। तड़के हुए धमाके से आसपास के गांवों के लोग सहम गए। आग की लपटें देखकर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और दमकल कर्मियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे से हाईवे पर तीन घंटे तक वाहनों की रफ्तार थमी रही। शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

रविवार तड़के करीब चार बजे सुल्तानपुर में माल उतारकर खाली ट्रेलर रायबरेली की तरफ जा रहा था, जबकि गिट्टी लदा ट्रक सुल्तानपुर की तरफ जा रहा था। रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे पर पूरे जालिम गांव के पास दोनों वाहनों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखते ही देखते दोनों वाहन धू-धू करके जलने लगे। तेज धमाका होने से जगे ग्रामीण आग की लपटें देखकर सहम गए। कुछ ही देर में घटनास्थल पर इलाकाई ग्रामीणों का मजमा लग गया। हादसे के दौरान ट्रक चालक-खलासी और ट्रेलर के खलासी करन ने कूदकर जान बचा ली। वहीं ट्रेलर का चालक राजेश (55) निवासी डहरिया थाना अजगैन जिला उन्नाव आग की लपटों में फंस गया और जिंदा जल गया।
हाईवे पर घटना से दोनों तरफ आवागमन ठप हो गया। जो वाहन जहां थे, वहीं खड़े रहे। घटना की जानकारी पर फुरसतगंज थानेदार राजीव सिंह मौके पर पहुंचकर दमकल की गाड़ियों को बुलवाकर आग बुुझाई। क्रेन मंगाकर वाहनों को बाहर कराया। इस दौरान अफरातफरी का माहौल रहा। थानेदार ने बताया कि टक्कर की वजह से वाहनों में आग लगा थी। ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत हुई है।
हाईवे पर हुई घटना ने अमेठी जिले के अग्निशमन विभाग की तैयारियों की पोल खोल दी। यदि इग्रुआ से दमकल की गाड़ी न पहुंचती तो आग न बुझ पाती। बताते हैं कि दोनों वाहनों में आग लगने के बाद फायर स्टेशन जायस से गाड़ी मंगाई गई। गाड़ी पहुंची, लेकिन आग बुझाने से पहले ही खराब हो गई।
फायर स्टेशन मोहनगंज से भी दमकल गाड़ी पहुंची, लेकिन फिर भी आग नहीं बुझ पाई। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी (इग्रुआ) की दमकल गाड़ी पहुंची तो आग पर काबू पाया जा सका। दमकल गाड़ियों की बदहाली को लेकर इलाकाई लोगों में नाराजगी रही।
आग की चपेट में आकर ट्रेलर चालक का शव पूरी तरह से जल गया था। पुलिस और ग्रामीणों ने उसे भरसक बचाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटों के आगे किसी की नहीं चली। थानेदार का कहना है कि हादसे के बाद ट्रक के चालक-खलासी और ट्रेलर खलासी बाहर आ गया, लेकिन ट्रेलर का चालक अपने को नहीं बचा पाया। उसका शव पूरी तरह से जल चुका था। चालक के मौत की सूचना उसके परिवारीजनों को दे दी गई है।

थानेदार राजीव सिंह ने बताया कि ट्रेलर के खलासी करन की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। यह ट्रक प्रतापगढ़ जिले का बताया जा रहा है। ट्रक मालिक के बारे में पता लगाया जा रहा है। घटना में ट्रक का अगला हिस्सा भी जल गया है। ट्रक मालिक का पता लगने के बाद चालक को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed