फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Fire in Purvanchal Expressway plant

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के प्लांट में लगाई आग

Thu, 05 Nov 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Fire in Purvanchal Expressway plant
अमेठी। बाजार शुकुल के भटमऊ गांव के एक व्यक्ति की बृहस्पतिवार सुबह मिलर टैंकर की टक्कर से मौत के बाद ग्रामीण उग्र हो गए और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के प्लांट पर धावा बोल दिया। उग्र ग्रामीणों ने प्लांट को आग के हवाले करते हुए तोडफ़ोड़ व मारपीट शुरू कर दी। प्लांट के कर्मचारियों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे डीएम व एसपी ने स्थिति को नियंत्रित कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के गांव भटमऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे फेज-2 का प्लांट व कार्यालय संचालित हो रहा है। बृहस्पतिवार सुबह गांव निवासी शिवबरन (52) पैदल दूध देने पूरे बख्तावर गांव स्थित डेरी गया था। लौटते समय उसे प्लांट के मिलर टैंकर ने रौंद दिया। हादसे में शिवबरन की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने प्लांट पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन

वहां मौजूद सुरक्षा गार्डों ने विरोध किया तो ग्रामीण उन पर हमलावर हो गए और प्लांट को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते वहां भगदड़ मच गई। प्लांट कर्मचारियों ने वहां से भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही डीएम अरुण कुमार, एसपी दिनेश सिंह, एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। फायर कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगजनी में बैचिंग प्लांट, लैब, स्टोर, दो पिकअप तथा एक बाइक जल गई। ग्रामीणों ने तीन बोलेरो जीप, एक बाइक, अस्थाई पेट्रोलपंप व कार्यालय भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। डीएम की ओर से मृतक शिवबरन के आश्रितों को किसान दुर्घटना बीमा योजना से पांच लाख रुपये व कार्यदाई संस्था गायत्री प्रोजेक्ट की ओर से पांच लाख रुपये मुआवजा दिलाने तथा चालक के खिलाफ केस दर्ज करने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
भटमऊ में बवाल की सूचना मिलते ही एसपी दिनेश सिंह के निर्देश पर कमरौली, जगदीशपुर, मुसाफिरखाना, संग्रामपुर व शिवरतनगंज पुलिस के साथ ही एक सेक्शन पीएसी मौके पर बुला ली गई। शव का दाह संस्कार होने तक पुलिस फोर्स की तैनाती पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के प्लांट व मृतक के गांव में की गई है। एसडीएम मुसाफिरखाना रामशंकर व सीओ मनोज कुमार यादव मौके पर कैंप कर रहे हैं।
एसपी ने बताया कि अभी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। कहा कि तहरीर मिलते ही तोडफ़ोड़ व मारपीट कर माहौल बिगाड़ने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का अधिकार किसी को नहीं है।
कार्यदाई संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर रामबाबू ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना उन्हें नहीं थी। एकसाथ ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तोड़फोड़ करने लगे। सुरक्षा गार्डों ने ग्रामीणों को मना किया तो वे उन पर हमलावर हो गए और प्लांट को आग के हवाले कर दिया। कहा कि आगजनी व तोड़फोड़ में हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। प्लांट व कार्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज पुलिस को देकर उपद्रवियों की पहचान कराई जाएगी। नुकसान का आंकलन करने के बाद पुलिस को तहरीर दी जाएगी।

दूध देने डेरी पर गए शिवबरन की हादसे में मौत की सूचना मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। पत्नी सीमा रो-रोकर बेहोश हो रही थी तो बच्चों का भी बुरा हाल है। मृतक की बड़ी पुत्री लक्ष्मी की शादी हो गई है। शिवबरन अपने पीछे पत्नी के अलावा दीपक (18), अनुज (12), माया (14) व दया (15) को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed