फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   fire in medicine shop

Amethi News: दवा की दुकान में लगी आग

Sat, 23 Dec 2023 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 23 Dec 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
fire in medicine shop
आग से दुकान में रखी दवाएं हुईं नष्ट
जगदीशपुर(अमेठी)। कस्बे के गुलाबगंज चौराहे पर स्थित एक तीन मंजिला बिल्डिंग के भूतल में संचालित मेडिकल स्टोर में शुक्रवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। दवा के साथ कई अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना से अफरा तफरी मची रही।
विज्ञापन


गुलाबगंज चौराहे पर स्थित एक तीन मंजिला बिल्डिंग के निचले हिस्से में पालपुर निवासी शमद मेडिकल स्टोर चला रहे हैं। शुक्रवार दोपहर शमद दुकान बंद कर नमाज पढ़ने गए थे। अज्ञात कारण से दुकान में आग लग गई। आग की लपेट देख अफरा-तफरी मच गई। पड़ोसियों ने सूचना शमद के साथ फायर ब्रिगेड को दी।
विज्ञापन

पड़ोसी दुकानदार पहले दुकान का सामान बाहर निकाल कर आग से बचने की कोशिश में जुट गए। फायर कर्मियों ने बिजली आपूर्ति ब बंद कराई। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मेडिकल स्टोर में लगी आग पर काबू पाया गया। आग से चार लाख रुपये की दवा समेत लैपटॉप, प्रिंटर और फर्नीचर, दो हजार रुपये कैश, मेडिकल स्टोर का लाइसेंस और कुछ अन्य कागजात जल कर राख हो गया। पीड़ित शमद के अनुसार आग से करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed