{"_id":"5fde37d38ebc3e3eac38f92f","slug":"fire-in-cotton-godown-amethi-news-lko5557245165","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुई गोदाम में लगी आग से हड़कंप, एक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुई गोदाम में लगी आग से हड़कंप, एक झुलसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। शहर के बीचोंबीच गंगागंज मोहल्ला में स्थित शनिवार को एक रुई के गोदाम में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें देख पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियां स्थानीय पुलिस व लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पा सकीं। इस दौरान लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई तो आग बुझाने की कोशिश में गोदाम मालिक भी गंभीर रूप से झुलस गया।
शहर स्थित गांधी चौक से सटे गंगागंज मोहल्ले में अब्दुल मजीद अपनी पत्नी हसीना के साथ गद्दा, रजाई भराई का कार्य करता है। अब्दुल दुकान के एक हिस्से में गद्दा-रजाई व तकिया की दुकान चलाता है तो एक हिस्से में रुई की गोदाम के रूप में इस्तेमाल करता है। शनिवार शाम करीब तीन बजे अज्ञात कारणों से अब्दुल मजीद की दुकान व गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें देख हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की एक छोटी गाड़ी जब आग बुझाने में नाकाफी साबित होने लगी तब दूसरी गाड़ी बुलाई गई।
मौके पर मौजूद पुलिस, स्थानीय लोगों की मदद से फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक गोदाम व दुकान जलकर राख हो चुकी थी। आग को बुझाने के प्रयास में दुकानदार अब्दुल मजीद भी गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के अनुसार, गोदाम में रुई की करीब 66 गांठें एवं गद्दा, रजाई तकिया की खोल आदि सामान रखा था। इसकी कीमत करीब तीन लाख रुपये थी। हसीना ने बताया कि वे लोग उधार सामान लाकर किसी तरह रोजीरोटी चला रहे थे। अचानक उनका सब कुछ समाप्त हो गया।