{"_id":"6435a67b723c744a5009a938","slug":"fire-five-cow-injured-amethi-amethi-news-c-13-1-178657-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: आग से दो मवेशी मरे, पांच झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: आग से दो मवेशी मरे, पांच झुलसे
Tue, 11 Apr 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 11 Apr 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
आग से जलता छप्पर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मंगलवार को हुई आग की घटनाओं में दो मवेशियों की मौत हो गई जबकि पांच गंभीर रूप से झुलस गए। सीवान में कई बीघा फसल जलकर राख हो गई। इसके अलावा पांच परिवारों की गृहस्थी व पशुशाला के साथ ट्रैक्टर-ट्राली भी राख हो गई।
तहसील क्षेत्र के गांव अमेयमाफी में मंगलवार को भीषण आग लग गई। इसमें गांव निवासी उमाशंकर और रंजू देवी का छप्पर युक्त मकान व गृहस्थी जलकर राख हो गई। गांव निवासी राम प्यारे, मिठाई लाल, हरिलाल और शंभू की पशुशाला में भी आग लग गई। आग की चपेट में आने से रामपियारे की गाय और बछड़ा आग में झुलस गए तो मिठाई लाल की पशुशाला में बंधी गाय और बछड़ा की आग में जलकर मौत हो गई।
इसके अलावा भादर के दुर्गापुर निवासी भगवानदीन, रायपुर रामगंज निवासी रीता देवी के छप्पर युक्त मकान में आग लगने से पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। अमेठी के रामगढ़ में भी मंगलवार को आग लग गई। इसमें शिवराम और बलिराम की करीब 15 बिस्वा गेहूं की फसल जल गई। खेत में भूसा बना रहे जगनारायण का ट्रैक्टर और ट्रॉली भी आग में जल गई।
विज्ञापन
चंडेरिया में शान मोहम्मद की करीब एक बीघा फसल अग्निकांड में जलकर राख हो गई। तहसील क्षेत्र के गांव उसका व कल्याणपुर निवासी रूद्र कुमार और फातिमा बेगम की भी करीब चार बीघा गेहूं की फसल जल गई। मंगापुर में अज्ञात कारणों से लगी आग में मो. खालिक, कल्याणपुर निवासी पवन कुमार दुबे, रूद्र कुमार दुबे और शीतला प्रसाद दुबे की चार बीघा गेंहू की फसल जल गई। मोहनगंज थाना क्षेत्र के गांव पूरे दूंदा मजरे फूला में मंगलवार दोपहर लगी आग में घनश्याम मौर्या, रामकुमार शुक्ल की चार बीघा गेंहू की फसल जलकर राखहो गई। इसी थाना क्षेत्र के गांव पंडित का पुरवा मजरे अलाईपुर गांव निवासी वेद नारायण तिवारी की दो बीघा गेंहू की फसल तथा फूला गांव निवासी राम कुमार, घनश्याम, राजाराम व सीताराम की करीब पांच बीघा गेंहू की फसल जल कर राख हो गई। गौरीगंज तहसील क्षेत्र के सधई दीवान गांव में स्थित बांस की कोठ में अज्ञात कारणों से आग लग गई।
दमकल कर्मियों एवं ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। शाहगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के गांव सेंवई बाबू का पुरवा निवासी संतरात के गेहूं की फसल में आग लगाने से चार बीघा फसल जल गई। आग ने खेत के समीप स्थित छप्पर वाली गोशाला को भी अपनी चपेट में लिया लिया। गोशाला में बंधे तीन मवेशी झुलसकर घायल हो गए। तहसीलदार पवन कुमार शर्मा ने बताया कि संबंधित हल्का लेखपालों से क्षति का आकलन कर रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर सभी को सहायता राशि मुहैया कराई जाएगी।