फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Fire broke out in thatch, innocent child burnt to death

Amethi News: छप्पर में लगी आग, जलकर मासूम की मौत

Sat, 15 Feb 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 15 Feb 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in thatch, innocent child burnt to death
अमेठी सिटी। मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के भैदपुर गांव में शुक्रवार को छप्पर में आग लग गई, जिससे उसमें सो रहा मासूम गंभीर रूप से झुलस गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं आग लगने के कारणों के बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन




मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के भैदपुर गांव निवासी रामकृपाल शुक्रवार को सात माह के पुत्र आदेश को छप्पर में सुलाकर पत्नी व बच्चों संग खेत में काम करने गए थे। दोपहर करीब तीन बजे अचानक संदिग्ध हालात में छप्पर में आग लग गई। आग की लपटें देख भाग कर पहुंचे रामकृपाल ने मासूम को बचाने की कोशिश की। बच्चे को छप्पर से जब तक बाहर निकाला गया, तब तक वह गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन आदेश को लेकर परिजन सीएचसी पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मासूम की मौत हो गई।
विज्ञापन



बच्चे की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। रोते हुए रामकृपाल सिर्फ इतना कहते कि आग कैसे लगी, पता नहीं। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि परिजनों ने मासूम के आग से झुलसने की जानकारी दी है। घटनास्थल मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में है, ऐसे में मामले में विधिक कार्रवाई वहां से की जाएगी। एसएचओ मुसाफिरखाना विवेक सिहं ने बताया कि मामले में कोई आरोप नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed