फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Fire breaks out in three-storey house, family saved

Amethi News: तीन मंजिला मकान में लगी आग, बचा परिवार

Sat, 07 Dec 2024 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 07 Dec 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in three-storey house, family saved
जगदीशपुर के पालपुर कस्बा ​स्थित मकान में लगी आग।
जगदीशपुर (अमेठी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के पालपुर कस्बे में शुक्रवार भोर में इलेक्ट्रिक सामानों के थोक कारोबारी के तीन मंजिला मकान में आग लग गई। इस दौरान मकान की तीसरी मंजिल पर सो रहा परिवार बाल-बाल बच गया। शॉर्ट सर्किट से लगी आग की चपेट में आकर लाखों रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया। सूचना के बाद कमरौली व मुसाफिरखाना से पहुंची अग्निशमन की टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन



पालपुर कस्बा निवासी शुभम कौशल इलेक्ट्रिक सामानों के थोक कारोबारी हैं। उन्होंने अपने तीन मंजिला मकान के दो हिस्से में इलेक्ट्रिक सामान डंप कर स्टोर बना रखा है, जबकि तीसरी मंजिल पर वह परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार की भोर करीब तीन बजे शॉर्ट सर्किट से लगी आग का धुआं फैलने पर तीसरी मंजिल पर मौजूद परिजनों की आंख खुल गई। नीचे तल पर भड़की आग को देख जान बचाने के लिए पत्नी पूनम, बेटी नित्या और सृष्टि के कारोबारी शुभम ने बगल के मकान में कूदकर खुद के साथ पूरे परिवार को बचाया।
विज्ञापन



मकान के आस पास जुटे लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। इसी दौरान मकान में रखा एक सिलिंडर फटने से लोगों में दहशत बढ़ गई। करीब आधे घंटे में कमरौली व मुसाफिरखाना से पहुंचे अग्निशमन दल ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाते हुए उसे फैलने से रोका। तब मकान में रखा सारा सामान जल चुका था। पीड़ित कारोबारी शुभम ने बताया कि आग से लाखों का नुकसान हुआ है। बताया कि शुक्रवार को बाजार की बंदी होने के कारण दूसरे व्यापारियों को देने के लिए कुछ नकदी भी घर में रखी थी जो आग की चपेट में आ गई। एफएसओ ओपी सिंह ने बताया कि आग लगने से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed