फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Fill the form from one place only, wrong information will increase the problem.

Amethi News: एक जगह से ही भरें फाॅर्म, गलत जानकारी पर बढ़ेगी परेशानी

Sun, 23 Nov 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 23 Nov 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Fill the form from one place only, wrong information will increase the problem.
अमेठी सिटी। एक मतदाता को एक ही जगह से एसआईआर फॉर्म भरना होगा। अगर कोई मतदाता दो जगह से फार्म भरता है या फॉर्म में अलग-अलग गलत जानकारी देता है तो वह बड़ी परेशानी में फंस सकता है। इसके लिए सजा के साथ जुर्माने की कार्रवाई भी हो सकती है। साथ ही भविष्य में वोटर आईडी बनवाने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन



जिले में चार दिसंबर तक विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम चल रहा है। इसके तहत 14,36,528 मतदाताओं का सत्यापन किया जा रहा है। जिले की चारों विधानसभाओं के 1489 और सुल्तानपुर के बल्दीराय ब्लॉक के 62 बूथ शामिल हैं।
विज्ञापन



सत्यापन में 1551 बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर जाकर दो प्रतियों में मतदाताओं को फॉर्म दे रहे हैं। फॉर्म में नाम, पता, माता-पिता का नाम, मोबाइल नंबर, आधार नंबर और ईपीआईसी संख्या भरनी है। फॉर्म के साथ कोई भी अभिलेख जमा करना आवश्यक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग की ओर से मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया को सरल, सुरक्षित और विश्वसनीय बनाया गया है। फॉर्म में मांगी गई सूचनाएं सही भरें। फॉर्म भरते समय नाम, पता, उम्र, पहचान नंबर और अन्य जरूरी विवरण बिल्कुल स्पष्ट हो।

किसी कॉलम में भ्रम या अस्पष्ट जानकारी दर्ज की जाती है तो बाद में सत्यापन के समय कई तरह की समस्या खड़ी हो सकती हैं। जानकारी के अभाव में कई बार लोग गलती से या असावधानी में दो जगह पंजीकरण करा देते हैं। ऐसे में भ्रामक व गलत सूची तैयार होने की संभावना बढ़ जाती है। हर व्यक्ति अपने पंजीकरण संबंधी सभी विवरण जांचने के बाद ही फॉर्म जमा करें।


एडीएम अर्पित गुप्ता ने बताया कि गलत विवरण सामने आने पर न केवल पंजीकरण निरस्त होता है, बल्कि भविष्य में संबंधित व्यक्ति को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। सत्यापन में गलत व भ्रामक सूचना मिलती हैं तो दस्तावेजों की दोबारा जांच से लेकर कानूनी नोटिस तक की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।



उन्होंने कहा कि जानकारी नहीं है तो एसआईआर फॉर्म भरते समय किसी प्रशिक्षित कर्मी की सहायता लें, जिससे कोई त्रुटि न रह जाए। सही जानकारी देने पर ही मतदाता सूची में नाम सुरक्षित और वैध रूप से शामिल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed