{"_id":"6a21c935c3e498a1710935d7","slug":"file-gst-returns-on-time-amethi-news-c-96-1-ame1008-167426-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: समय से जीएसटी रिटर्न दाखिल करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: समय से जीएसटी रिटर्न दाखिल करें
Fri, 05 Jun 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
. गौरीगंज में आयोजित मुख्यमंत्री व्यापार संवाद कार्यक्रम में मौजूद व्यापारी। स्रोत: विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। जिला मुख्यालय स्थित निजी होटल में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री व्यापार संवाद कार्यक्रम के तहत गोष्ठी हुई। इसमें व्यापारियों और राज्यकर विभाग के अधिकारियों के बीच जीएसटी नियमों, डिजिटल व्यवस्था और व्यापार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। व्यापारियों ने अपने सुझाव भी रखे, जिन पर अधिकारियों ने सकारात्मक विचार का भरोसा दिया।
जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति देने में व्यापारियों और उद्यमियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने महिला उद्यमियों की बढ़ती भागीदारी की सराहना करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर भारत की मजबूत कड़ी बताया। उपायुक्त राज्यकर अशोक कुमार गुप्ता ने व्यापारियों को समय से जीएसटी रिटर्न दाखिल करने, जीएसटी पोर्टल पर मोबाइल नंबर और ई मेल अपडेट रखने तथा साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी।
संवाद के दौरान व्यापारियों ने फर्म निरस्तीकरण संबंधी नोटिस ऑफलाइन भेजने, नोटिस की सूचना मोबाइल फोन के माध्यम से उपलब्ध कराने तथा जिले की विभिन्न बाजारों में नियमित रूप से ऐसे संवाद कार्यक्रम आयोजित करने की मांग रखी। अधिकारियों ने कहा कि व्यापारियों के सुझाव विभाग तक पहुंचाए जाएंगे और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम में कर अनुपालन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले 10 उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। गोष्ठी में उपायुक्त राज्यकर खंड-दो पीयूषकांत श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त नीरज कुमार सिंह, राज्यकर अधिकारी अंकुर कुमार द्विवेदी, राजेश कुमार सिंह, कर अधिवक्ता, महिला उद्यमी और व्यापारी मौजूद रहे।