{"_id":"5e49795f8ebc3e6a936d50c7","slug":"filaria-free-campaign-started-amethi-news-lko5088949196","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरू हुआ फाइलेरिया मुक्त अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरू हुआ फाइलेरिया मुक्त अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भादर। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामगंज में रविवार को फाइलेरिया मुक्त अभियान कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. रामकरन मौर्य ने की। अधीक्षक डॉ. अजय मिश्रा ने कहा कि फाइलेरिया होने से हाथी पांव की बीमारी हो जाती है। जिससे मनुष्य के पैर में काफी सूजन आ जाती है।
विभाग की ओर से बांटी जा रही निशुल्क दवा के उपयोग से लोग इस बीमारी से बच सकते हैं। यह दवा दो वर्ष के ऊपर के हर व्यक्ति को 17 फरवरी से 29 फरवरी तक घर घर जाकर वितरित की जाएगी।
अभियान में आशा बहू, एएनएम, स्टाफ नर्स और स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया गया है। इस मौके पर डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मोहम्मद सादिक समेत स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी कर्मचारी मौजूद रहे।