फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Fighting in a moving roadways bus for tickets, many injured

Amethi News: टिकट के लिए चलती रोडवेज बस में मारपीट, कई घायल

Thu, 25 Apr 2024 06:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 25 Apr 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
Fighting in a moving roadways bus for tickets, many injured
घायल चालक व परिचालक
बाजार शुकुल (अमेठी)। लखनऊ से आ रही हैदरगढ़ डिपो की रोडवेज बस में बुधवार की सुबह बाजार शुकुल इलाके में जमकर हंगामा हुआ। बस चालक व कंडक्टर और कुछ सवारियों के बीच टिकट को लेकर जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों के लोग जख्मी हुए हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ गंभीर आरोप लगाएं हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन


लखनऊ के चारबाग बस स्टैंड से बुधवार को हैदरगढ़ डिपो की एक बस अमेठी के बाजार शुकुल आ रही थी। बस बाजार शुकुल पहुंची तो टिकट को लेकर कुछ सवारियों व बस के चालक, परिचालक के बीच विवाद हुआ। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट हुई।
विज्ञापन


घटना पर हैदरगढ़ डिपो की बस के परिचालक महेंद्र प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि सुबेहा पहुंचने पर उसने यात्रियों की गिनती की तो एक यात्री गिनती में बढ़ रहा था। उससे टिकट मांगा तो वह दिखा नहीं पाया। इसी बात पर वाद-विवाद होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद होते-होते बस बाजार शुकुल पहुंच गई। यहां जब टिकट की बात की तो यात्री व उसके साथ चल रहे उसके कई रिश्तेदारों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। चालक बचाने पहुंचा तो उसका भी सिर फोड़ दिया। उसकी टिकट मशीन टूट गई। साढ़े सोलह हजार रुपए गायब हो गए। मारपीट कर आरोपी भाग निकले।
किराया लिया पांच का, टिकट दिया सिर्फ दो
दूसरे पक्ष से शुकुल बाजार इलाके के खेममऊ गांव निवासी सरजू प्रसाद ने आरोप है कि वह अपने पांच साथियों के साथ दिल्ली से आ रहा था। परिचालक ने किराया सभी का लिया, लेकिन टिकट सिर्फ दो के ही दिए। विरोध किया तो परिचालक ने उससे जाति पूछी। अनुसूचित जाति का होने के कारण परिचालक ने जाति सूचक गालियां देते हुए बस चालक के साथ मिलकर उन लोगों को जान से मारने की धमकी दी और लात-घूसों से मारापीटा। साथ ही उसकी सोने की चेन व छह हजार रुपए भी छीन लिए।

बाजार शुकुल एसओ तनुज पाल का कहना है कि दो पक्षों में विवाद हुआ है। दोनों पक्ष आपस में समझौते की बात कर रहे हैं। यदि तहरीर आती है तो मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed