{"_id":"62bdf425ca9739311045e473","slug":"fight-between-two-groups-18-injured-amethi-news-lko637589220","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले घर के बच्चे लड़े, फिर आपस में बड़े भिड़े, 18 पहुंच गए अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले घर के बच्चे लड़े, फिर आपस में बड़े भिड़े, 18 पहुंच गए अस्पताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीशपुर (अमेठी) कमरौली थाना क्षेत्र के उम्मेद खां का पुरवा में बुधवार देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर बच्चों में विवाद हो गया। इसी विवाद में देर शाम दो पक्ष आपस में भिड़ गए। लाठी डंडों व धारदार हथियार से हुई मारपीट में दोनों ओर के डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना को लेकर उपजे तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी दिनेश सिंह ने भी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।
गांव के हाफिज और बंसीलाल सरोज के परिवार के बच्चों के बीच बुधवार सुबह कुछ विवाद हुआ था। यह विवाद देर शाम गंभीर हो गया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया।
दोनों पक्षों में लाठी डंडे व धारदार हथियार से हुई मारपीट में बंसीलाल पक्ष की ओर से जगपता, दुजई, हरिश्चंद्र, नीरज, खुशीराम, फूलचंद्र, तेज कुमार, महेश, मन्ना देवी और दिव्यांग राजेंद्र को चोटें आईं तो दूसरे पक्ष के हाफिज की ओर से खुद हाफिज, नफीस, साफिया, शबाना, मो. शाकिर, अख्तरी बानो, सुल्तान, सानू, नाजिया, समीर, समशुलनिशा और शादाब घायल हो गए।
विज्ञापन
मारपीट के बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सीएचसी में चिकित्सकों ने सभी का प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से घायल दुजई, शाकिर व मन्ना देवी को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। मारपीट की घटना दो समुदायों के बीच होने के चलते गांव में तनाव को देखते हुए आसपास के थानों सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रही।
थानाध्यक्ष कमरौली निर्मल सिंह ने बताया कि मो. अतीक की तहरीर पर 14 नामजद व कई अज्ञात तो रामचंद्र की तहरीर पर आठ नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।