{"_id":"668d9a250f0b36020b0a07b6","slug":"fields-filled-with-water-electric-poles-could-not-be-installed-amethi-news-c-96-1-gon1004-121788-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: खेतों में भरा पानी, नहीं लग सके बिजली के खंभे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: खेतों में भरा पानी, नहीं लग सके बिजली के खंभे
Wed, 10 Jul 2024 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 10 Jul 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जगदीशपुर क्षेत्र में आंधी-पानी से गिरे बिजली के खंभे तीसरे दिन भी नहीं लग सके। जिम्मेदार अधिकारियों का कहना है कि खेतों में पानी भरा होने के चलते खंभे नहीं लग पा रहे हैं।
जबकि, विभाग के पास लंबे समय से बिजली के खंभों की कमी भी चल रही है। जो खंभे पेड़ की चपेट में आ कर टूट गए हैं, उन्हें लगाने में भी दिक्कत आ रही है। करीब 10 हजार आबादी को बिना बिजली के परेशान होना पड़ रहा है। जगदीशपुर में औद्योगिक क्षेत्र में कुल नौ खंभे रविवार को आंधी के चलते धराशायी हो गए थे। इसी तरह जगदीशपुर उपकेंद्र क्षेत्र में पांच, महोना में नौ व अन्य स्थानों पर भी बड़ी संख्या में खंभे गिर गए। प्रत्येक प्रभावित गांव में करीब 15 से 20 बिजली कनेक्शन बाधित हो गए हैं।
विभागीय अधिकारी, यह नहीं बता पा रहे हैं कि कब तक स्थिति सुचारू हो जाएगी। महोना विद्युत उपकेंद्र के बाबागंज, रसूलपुर, पूरे भरथा आदि गांवों में लो वोल्टेज की शिकायत भी हो रही है। पनियार उपकेंद्र में बीते दो दिनों से रात में नौ घंटे बिजली की कटौती हो रही है। उपकेंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, शाहगढ़ ब्लॉक के पीछे 11 हजार लाइन का तार गिर गया था, जिससे रात को 11 बजे से सुबह आठ बजे तक ब्रेकडाउन किया गया।
विज्ञापन
जगदीशपुर के विद्युत वितरण उपखंड औद्योगिक क्षेत्र के एसडीओ महेंद्र कुमार यादव ने बताया कि खंभे लगाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन गीली मिट्टी के चलते कार्य प्रभावित हो रहा है। खेत में पानी भरने से दिक्कत हो रही है।