{"_id":"68ae00848568ea6d62099bf4","slug":"fever-patients-increased-due-to-change-in-weather-amethi-news-c-96-1-ame1008-147226-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मौसम में बदलाव से बढ़े बुखार के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मौसम में बदलाव से बढ़े बुखार के मरीज
Wed, 27 Aug 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल में मंगलवार को दो फिजिशियन अवकाश पर रहे। दो जनरल फिजिशियन की ओपीडी में मरीजों की भीड़ दिखी। ओपीडी में 950 से अधिक मरीजों ने उपचार कराया। 209 मरीजों की टायफाइड, मलेरिया व डेंगू की जांच की गई। बुखार, खांसी व सांस संबंधी मरीज अधिक आए।
इस समय पल-पल मौसम बदल रहा है। कभी बारिश तो कभी तेज धूप हो रही है। इससे बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। मंगलवार को बारिश के बावजूद जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगी रही। ओपीडी में 978 नए मरीजों ने पंजीकरण कराया। इसके अलावा करीब 500 पुराने मरीज आए। इनमें से 480 मरीज बुखार पीड़ित मिले। पैथोलॉजी में 277 मरीजों की जांच हुई। फिजिशियन डॉ. अमित यादव अवकाश पर चल रहे हैं। डॉ. शुभम पांडेय इमरजेंसी ड्यूटी करने की वजह से प्रतिकर अवकाश पर रहे।
इसी वजह से जनरल फिजिशियन डॉ. पीतांबर कनौजिया और डॉ. पीके पांडेय के कक्ष में सबसे अधिक भीड़ रही। मरीज पवन कुमार, नंदिनी, ज्ञान प्रकाश आदि ने बताया कि ओपीडी में भीड़ अधिक होने से एक घंटे इंतजार के बाद चिकित्सक को दिखा पाए। सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि बदलते मौसम की वजह से मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अस्पताल में पर्याप्त दवाएं मौजूद हैं। हर मरीज की जांच और उपचार की व्यवस्था की गई है।