Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Fertilizer businessman was taken hostage and looted 15 lakhs

Amethi News: खाद व्यवसायी को बंधक बना 15 लाख लूटे

Sat, 01 Jul 2023 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 01 Jul 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer businessman was taken hostage and looted 15 lakhs
चोरी के लिए तोड़ी गई जाली
भादर (अमेठी)। नकाबपोश बदमाशों ने रामगंज कस्बे में बीते बुधवार की रात हाईवे किनारे स्थित खाद व्यवसायी को परिजन समेत बंधक बना लिया। बदमाशों ने तीन लाख नकदी व 12 लाख रुपये के जेवर लूट लिए। घटना की सूचना के बाद लोगों में नाराजगी है। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच की है लेकिन, 24 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ है। रामगंज थाना क्षेत्र से गुजरने वाले प्रयागाराज-अयोध्या हाईवे किनारे कस्बे में ही खाद व्यवसायी चंद्र प्रकाश जायसवाल उर्फ लवकुश का आवास है। बुधवार रात छत्त की जाली तोड़कर बदमाश घर के अंदर घुस गए। बदमाशों ने व्यवसायी की पत्नी साक्षी, पुत्री सुरभि, आस्था, सगुन व बेटे आयांश के साथ घर आए रिश्तेदार शुभम को कमरे में बंधक बना लिया। इसके बाद असलहे के बल पर व्यवसायी की तिजोरी में रखे दो लाख रुपये नकद तथा आलमारी में रखा एक लाख रुपये व करीब 12 लाख रुपये की कीमत के सोने चांदी के जेवर लूट लिए। जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन

बदमाशों के जाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक पंकज द्विवेदी व सीओ लल्लन सिंह ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। एसपी डॉ. इलामारन जी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जल्द खुलासे का निर्देश अफसरों को दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच व कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

हालांकि घटना के 48 घंटे बीतने के बावजूद फिलहाल पुलिस किसी नतीजे में नहीं पहुंच पाई है। हाईवे किनारे हुई घटना से व्यापारी के साथ स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस की मदद ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट
व्यापार मंडल ने शीघ्र घटना खुलासा की मांग
भादर। रामगंज कस्बे में उर्वरक व्यवसायी के घर बंधक बनाकर हुई लूट की सूचना पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी ने पहुंचकर जानकारी ली है। कहा कि रामगंज कस्बे में पूर्व में कई चोरी की घटनाएं हुई। जिसे स्थानीय पुलिस ने नजरंदाज कर दिया। जिसकी वजह से अपराधियों के हौंसले बुलंद हो गए। एसपी ने प्रदेश महामंत्री को दो दिन में लूट की हुई इस वारदात का खुलासा किए जाने का आश्वासन दिया है।(संवाद)

वर्जन
तीन टीम कर रही प्रकरण की जांच
रामगंज कस्बे में व्यापारी के घर लूट की सूचना के बाद स्वयं मौके पर जांच की है। प्रकरण का खुलासा करने के लिए स्थानीय थाने की पुलिस के अतिरिक्त सीओ अमेठी, स्वाट व सर्विलांस टीम को जिम्मेदारी दी गई है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर मामले का अनावरण किया जाएगा।
डॉ. इलामारन जी- एसपी अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed