फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Fertilizer arrived after six days, long queue of farmers

Amethi News: छह दिन बाद पहुंची खाद, किसानों की लंबी कतार

Tue, 21 Nov 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 21 Nov 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer arrived after six days, long queue of farmers
खाद के लिए लाइन में लगे किसान
अमेठी। रबी फसलों की बोआई के सीजन में खाद की किल्लत किसानों के लिए परेशानी बढ़ा रही है। साधन समितियों व इफको केंद्र से से सस्ती दर पर खाद पाने के लिए किसानों को लंबी कतार में लगना पड़ रहा है। बीते छह दिनों से चल रहे खाद संकट के बाद सोमवार को साधन समितियों व इफको केंद्र पर वितरण के लिए खाद का स्टॉक पहुंचा। इस कारण सोमवार को दिनभर बिक्री केंद्रों के बाहर खाद पाने के लिए किसानों की लंबी लाइन जुटी रही।
विज्ञापन


सुल्तानपुर रोड स्थित गौरीगंज के इफको केंद्र पर सुबह से ही खाद पाने के लिए किसानों की भारी भीड़ जुटी थी। इस दौरान पिता के साथ खाद के लेने आए परशुराम ने बताया कि बीते तीन दिनों से वह लोग खाद पाने के लिए के लिए केंद्र के चक्कर काट रहे हैं। सोमवार को खाद मिलने की जानकारी के बाद सुबह आठ बजे से ही केंद्र के बाहर बिना खाए पीएं खाद खरीदने के लिए कतार में लगे हैं। केंद्र पर मौजूद राम मिलन, बिंदेश्वरी ने बताया कि छह दिनों बाद खाद वितरण के लिए केंद्र पर स्टॉक पहुंचा है।
विज्ञापन

वर्तमान में रबी फसलों के तहत खेतों में किसान चना, मटर, जौ, सरसों सहित अन्य फसलों की बोआई का कार्य चल रहा है। ऐसे में किसानों को खाद की सख्त जरूरत है। इसके बावजूद बीते छह दिनों से जिले में वितरण के लिए स्टॉक उपलब्ध न होने से खाद का संकट व्याप्त है। किसानों को खाद उपलब्ध कराने के लिए रविवार सुबह 2721.5 मीट्रिक टन खाद की रैक गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर बने रैक प्वाइंट पर पहुंची। जहां से इसे वितरण के लिए साधन सहकारी समितियों व इफको केंद्रों पर भेजा गया। जहां किसानों को जोतबही के हिसाब से खाद वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सुबह से लेकर शाम तक गौरीगंज शहर स्थित इफको केंद्र, शहर के माधवपुर स्थित साधन सहकारी समिति, शाहगढ़ के दुलापुर कला, गोपियापुर सहित अन्य समितियों व इफको केंद्रों पर किसानों की लंबी कतारे लगी रही। इन केंद्रों पर किसानों को जोत बही के आधार पर करीब 400 मीट्रिक टन खाद का वितरण किया गया।


जिले को एक रैक डीएपी प्राप्त हुई है। इसे वितरण के लिए साधन समितियों के साथ ही इफको केंद्रों पर भेज दिया गया है। जहां से किसानों को जोत बही के अनुसार खाद दी जा रही है।
रविकांत सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed