{"_id":"6a592cf57a8a62477306d8e1","slug":"female-students-should-set-their-goals-and-prepare-amethi-news-c-96-1-ame1002-170867-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अपना लक्ष्य तय कर तैयारी करें छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अपना लक्ष्य तय कर तैयारी करें छात्राएं
Fri, 17 Jul 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
जीजीआईसी अमेठी में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं के साथ मौ
अमेठी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमेठी में बृहस्पतिवार को अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल अभियान के तहत कॅरिअर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला सेवायोजन अधिकारी अनुपमा रानी ने छात्राओं को कॅरिअर के विभिन्न विकल्पों, प्रतियोगी परीक्षाओं, कौशल विकास और रोजगार के अवसरों की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि सही लक्ष्य, नियमित अध्ययन, अनुशासन और आत्मविश्वास सफलता की मजबूत नींब है। छात्राओं को अपनी रुचि के अनुसार सही कॅरियर का चयन कर उसी दिशा में तैयारी करनी चाहिए। अनुपमा रानी ने कहा कि सरकारी सेवाओं के साथ सूचना प्रौद्योगिकी, बैंकिंग, स्वास्थ्य, शिक्षा, रक्षा सेवाओं, निजी क्षेत्र, उद्यमिता और स्वरोजगार में भी बेहतर अवसर उपलब्ध हैं। छात्राओं को समय का सदुपयोग करना चाहिए तथा संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास और डिजिटल दक्षता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने सेवायोजन विभाग की ओर से आयोजित रोजगार मेलों, कॅरिअर मार्गदर्शन और कौशल विकास कार्यक्रमों की जानकारी भी दी।
उन्होंने छात्राओं को असफलता से निराश न होकर निरंतर प्रयास करने की सलाह दी। प्रधानाचार्य डॉ. फुलकारी साहू ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं को भविष्य की सही दिशा चुनने में मदद करते हैं। कार्यक्रम में रुचिका सिंह, कुमुद सिंह, ममता कुमारी, अनीता, डॉ. निशा सिंह, जररीन बेगम और रेनूबाला आदि मौजूद रहीं।