फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   fault in voter list, case will be filed on eight workers

मतदाता सूची में मिली गड़बड़ी, आठ कर्मियों पर दर्ज होगा केस

Mon, 18 Jan 2021 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
fault in voter list, case will be filed on eight workers
गौरीगंज (अमेठी)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान में गड़बड़ी की पुष्टि के बाद डीएम ने आठ कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कराने का निर्देश दिया है। एसडीएम को सूची की क्रास चेकिंग कराने के साथ गड़बड़ी करने वालों पर विभागीय कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

पुनरीक्षण कार्य पूर्ण होने के बाद सूची का प्रकाशन किया गया। इसके साथ ही सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की प्रशासन को शिकायत मिलीं। जांच में कुछ गांवों की सूची में गड़बड़ी की पुष्टि होने के बाद डीएम अरुण कुमार ने सख्त रुख अपनाया है।
विज्ञापन

डीएम ने सोमवार को सभी एसडीएम को पुनरीक्षण अभियान में गड़बड़ी की शिकायत के साथ अन्य गांवों की सूची का सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं।
इसके साथ ही डीएम ने एसडीएम अमेठी को उत्तरगांव के बीएलओ राजकिशोर, बालीपुर डुहिया की बीएलओ मंजू तथा एसडीएम गौरीगंज को सराय हृदयशाह की बीएलओ आशा शुक्ला व पर्यवेक्षक महेश कुमार तथा एडीओ पंचायत और घोसियान के बीएलओ विनोद कुमार पांडेय रोजगार सेवक तथा पर्यवेक्षक दिलीप कुमार ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई व केस दर्ज कराने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed