फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   farmers started old techniques of farming due to high rate of diesel

ट्रैक्टर के बजाए हल-बैल से हो रही खेती

Fri, 23 Jul 2021 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
farmers started old techniques of farming due to high rate of diesel
08 : गौरीगंज : शहर के बलीपुर के पास हल-बैल से धान रोपाई के लिए खेत तैयार करता किसान। - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग ने किसानों को खेती करने के पुराने तरीके अपनाने पर मजबूर कर दिया है। धान रोपाई के लिए ट्रैक्टर के बजाए किसान हल-बैल के जरिए खेत तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन

पेट्रोलियम पदार्थों की दिन-प्रतिदिन बढ़ती कीमतों ने आम नागरिकों के साथ किसानों को परेशानी में डाल दिया है। लगातार बढ़ रही कीमतों से परेशान लोग जहां इन दिनों बाइक व कार का कम प्रयोग कर रहे हैं वहीं किसान भी खेती करने के पुराने तरीके की ओर लौटने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

धान रोपाई के समय बरसात नहीं होने से जहां किसान खेतों में पानी भरने पर आने वाले भार को झेलने पर विवश हैं वहीं महंगे दामों पर ट्रैक्टर से जुताई करानी पड़ रही है। हालांकि कुछ किसानों ने अब ट्रैक्टर के बजाए हल-बैल से खेत तैयार करने की कोशिश शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के बलीपुर निवासी पवन कुमार हल-बैल से धान का खेत तैयार करते दिखे। किसान पवन कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर से खेत तैयार करने में लंबी लागत आती है। इसकी अपेक्षा हल-बैल से खेत तैयार करना आसान व सस्ता है। कहा कि इससे पशुपालन की बंद हुई प्रथा भी शुरू होगी।

पशु पालने से खेती-किसानी के साथ ही दुग्ध उत्पादन कर अपनी आय बढ़ाई जा सकेगी तो डीजल के बढ़ते दामों की कीमतों से किसान पूरी तरह से प्रभावित नहीं होंगे। गौरतलब होगा कि पवन कुमार की ही तरह जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के बड़ी संख्या में किसान खेती के प्राचीन तरीके को अपना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed