फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Farmers staged a protest at the power house.

Amethi News: किसानों ने पावर हाउस पर किया धरना-प्रदर्शन

Wed, 16 Sep 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 16 Sep 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Farmers staged a protest at the power house.
फुरसतगंज पावर हाउस परिसर में धरने पर बैठे किसानों से बातचीत करते एसओ नंद हौ​शिला यादव। स्रोत: स
फुरसतगंज। अघोषित बिजली कटौती से परेशान किसानों का मंगलवार को गुस्सा फूट पड़ा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के नेतृत्व में किसानों ने फुरसतगंज पावर हाउस के पास महापंचायत की। इसके बाद धरना-प्रदर्शन कर बिजली आपूर्ति सुधारने की मांग उठाई। किसानों ने जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार नम्रता मिश्रा को सौंपा।
विज्ञापन


किसानों ने कहा कि गौरीगंज, फुरसतगंज, मोहनगंज, जायस और जगदीशपुर समेत कई पावर हाउस से नियमित बिजली नहीं मिल रही है। इससे घरेलू उपभोक्ताओं के साथ ट्यूबवेल उपभोक्ताओं को भी परेशानी हो रही है। किसानों ने उदारी विद्युत फीडर की पुरानी और जर्जर 11 हजार लाइन के तार बदलने की मांग की।
विज्ञापन


महापंचायत में तिलोई तहसील के लंबित चकबंदी मामलों का निस्तारण और खतौनी में संशोधन कराने की मांग भी उठी। असंक्रमणीय भूमि को संक्रमणीय भूमि के नाम पर किए जा रहे बदलाव की जांच कर कार्रवाई की मांग की गई। किसानों ने समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की। इस मौके पर सफीक अहमद, सरवन कुमार, जाकिर अहमद, अब्दुल्ला, जगजीवन और राम प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed