Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Farmers facing difficulties in selling paddy at procurement centers

Amethi News: क्रय केंद्रों पर धान बेचने में किसानों को हो रही परेशानी

Fri, 20 Nov 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 20 Nov 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Farmers facing difficulties in selling paddy at procurement centers
जगदीशपुर के निहालगढ़ साधन सहकारी समिति पर पसरा सन्नाटा।
अमेठी। खेतों में धान की फसल तैयार है। किसान उपज लेकर सरकारी क्रय केंद्रों पर पहुंच रहे हैं, लेकिन वहां उन्हें सहूलियत के बजाय इंतजार और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहीं किसान धान की सफाई के लिए खुद पंखे से हवा करते दिखे तो कहीं खतौनी में नाम दर्ज न होने से उपज की बिक्री अटकी है। जाफरगंज मंडी के विपणन शाखा के चार क्रय केंद्रों और मंगौली साधन सहकारी समिति की पड़ताल में खरीद की धीमी रफ्तार के साथ किसानों की मुश्किलें सामने आईं। तौल, अभिलेख और धान के मानकों के अलावा जरूरी सुविधाओं की कमी भी उनकी परेशानी बढ़ा रही है।
विज्ञापन

लक्ष्य के मुकाबले खरीद की रफ्तार धीमी
जाफरगंज के प्रथम और द्वितीय क्रय केंद्र के प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि दोनों केंद्रों पर अब तक 324.80 क्विंटल धान खरीदा गया है। करीब 100 क्विंटल की और तौल होने की उम्मीद है, जबकि दोनों केंद्रों का लक्ष्य 4500 क्विंटल है। संभई निवासी किसान बिक्कू सिंह ने बताया कि बुधवार को 38 क्विंटल और बृहस्पतिवार को 40 क्विंटल धान की तौल कराई। केंद्र पर किसान पंखे से धान की सफाई करते दिखे।
विज्ञापन

मंगौली साधन सहकारी समिति के सचिव राजेश कुमार ने बताया कि एक नवंबर से खरीद चल रही है। अब तक 250 क्विंटल धान खरीदा गया है, जबकि लक्ष्य 10 हजार क्विंटल है। परिसर में 300 बोरी डीएपी उतारी जा रही थी। एनपीके और यूरिया भी उपलब्ध थी। किसान कमला और गया बख्श खाद की जानकारी लेने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानक पूरा करने के लिए कर रहे सफाई
विपणन शाखा के तृतीय और चतुर्थ क्रय केंद्र की प्रभारी अर्चना सिंह ने बताया कि दोनों केंद्रों का लक्ष्य 4500 क्विंटल है। तृतीय केंद्र पर 10 किसानों से 637 और चतुर्थ केंद्र पर 10 किसानों से 650 क्विंटल धान खरीदा गया है। टड़िया निवासी भानु प्रताप सिंह का करीब 125 क्विंटल धान पंखे से साफ किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि मानक के अनुरूप धान ही बेचेंगे। गूंगेमऊ के पारस पंडित की 30 क्विंटल फसल कट चुकी है और इतनी ही फसल की कटाई जारी है। गाईमऊ के एक किसान ने बताया कि चकबंदी पूरी होने के बाद भी खतौनी में नाम दर्ज नहीं है। इससे वह करीब 42 क्विंटल धान नहीं बेच पा रहे हैं।

धान का समर्थन मूल्य
सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2441 रुपये और ग्रेड-ए धान का 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। उतराई, छनाई और सफाई के लिए 20 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त दिए जाएंगे।

जगदीशपुर के निहालगढ़ साधन सहकारी समिति पर पसरा सन्नाटा।

जगदीशपुर के निहालगढ़ साधन सहकारी समिति पर पसरा सन्नाटा।

जगदीशपुर के निहालगढ़ साधन सहकारी समिति पर पसरा सन्नाटा।

जगदीशपुर के निहालगढ़ साधन सहकारी समिति पर पसरा सन्नाटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed