{"_id":"68af6141331bac38a90af9e0","slug":"farmers-are-wandering-due-to-shortage-of-fertilizers-amethi-news-c-96-1-ame1008-147291-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: खाद की किल्लत से भटक रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: खाद की किल्लत से भटक रहे किसान
Thu, 28 Aug 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज स्थित माधवपुर साधन सहकारी समिति पर यूरिया लेने के लिए खड़े किसान। -संवाद
अमेठी सिटी। साधन सहकारी समितियों व इफको केंद्रों पर यूरिया नहीं है। ऐसे में किसानों को भटकना पड़ रहा है। खाद के लिए इफको के बड़े सेंटरों पर किसानों की लंबी कतार लग रही है। घंटों इंतजार के बाद किसानों काे एक बोरी यूरिया मिल पा रही है।
गौरीगंज इफको सेंटर खुलने से पहले बुधवार सुबह किसानों की लंबी कतार दिखी। इस सेंटर पर 11 बजे तक यूरिया नहीं पहुंची तो किसान दूसरी समितियों पर चले गए। माधोपुर साधन सहकारी समिति पर किसानों की भीड़ दिखी। शाहगढ़ स्थित साधन सहकारी समिति दुलापुर में बुधवार सुबह ताला लटका मिला। इसके अलावा चंदौकी, पनियार, खेरौना, राजापुर अमेरुआ सहित कई समितियों पर यूरिया नहीं थी। ऐसे में किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
वहीं, निजी दुकानदार किसानों का शोषण कर रहे हैं। किसान रमेश कुमार ने बताया कि अमेठी में एक निजी दुकान से यूरिया ली है। दुकानदार ने यूरिया के साथ जबरन जिंक लेने को मजबूर किया। कहा कि किसानों की मजबूरी को देखते हुए निजी दुकानदार अधिक दाम पर यूरिया बेचने के साथ जिंक आदि दे रहे हैं।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि समितियों पर यूरिया भेजी जा रही है। कहा कि इफको की रैक आने के बाद सभी समितियों व इफको सेंटरों पर पर्याप्त यूरिया भेजी जाएगी।