फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Farmer died due to electric shock

लटक रही हाईटेंशन लाइन से किसान को लगा करंट, मौत

Thu, 02 Sep 2021 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Farmer died due to electric shock
अमेठी। थाना क्षेत्र संग्रामपुर के गांव डेहरा की सिवान में जमीन से कुछ ऊंचाई पर लटक रहे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बृहस्पतिवार सुबह बुजुर्ग की मौत हो गई। पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र संग्रामपुर के गांव कुड़वा महमदपुर मजरे डेहरा निवासी हरिप्रसाद (65) गुरुवार सुबह सीवान में धान के खेत की निराई करा रहे थे। निराई कार्य समाप्त होने के बाद वह घास का गठ्ठर सिर पर लादकर घर जा रहे थे। घर जाते समय सिर पर रखा घास का गठ्ठर जमीन से कुछ फिट ऊपर लटक रहे हाईटेंशन लाइन के तार से टच कर गया।
विज्ञापन

तार के चपेट में आने से हरिप्रसाद गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें सीएचसी अमेठी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल के मेमो पर अमेठी कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों व कर्मचारियों की लापरवाही से लूज तार की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत होने पर परिवारीजनों के साथ ही ग्रामीणों में आक्रोश है। मृतक की पत्नी तारावती ने संग्रामपुर थाने में तहरीर देकर पावर कॉर्पोरेशन के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
निष्प्रयोज्य लाइन में दौड़ रहा था करंट
ग्रामीणों के अनुसार यह विद्युत लाइन तीन दशक पूर्व सीवान के बीच राजकीय नलकूप के लिए बनाई गई थी। नलकूप पिछले करीब 20 वर्ष से बंद पड़ा है। बावजूद इसके लाइन में करंट दौड़ रहा है। कई बार पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों से शिकायत करने के बावजूद न तो ढीला तार कसा गया और न ही लाइन काटी गई। वहीं एक्सईएन नलकूप जय प्रकाश ने बताया कि 180 एजी नलकूप कंडम घोषित है। कहा कि ग्रामीणों/किसानों की ओर से डिमांड नहीं आने के चलते उक्त नलकूप को दबोरा संचालित नहीं कराया गया।

दोषियों पर होगी कार्रवाई : एक्सईएन
पावर कॉर्पोरेशन के एक्सईएन छैल बिहारी ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आते ही जांच एसडीओ अमेठी अमरजीत को सौंपी गई है। कहा कि उनसे विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर विभाग के संबंधित अफसरों/कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed