फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Fans installed at Amethi station

Amethi News: अमेठी स्टेशन पर लगाए गए पंखे

Fri, 18 Apr 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 18 Apr 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Fans installed at Amethi station
अमेठी। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर एक वर्ष से यात्री सुविधाओं का अभाव है। स्टेशन पर प्लेटफार्म एक पर पंखा व अन्य सुविधाएं नदारद थीं। खबर प्रकाशित होने के बाद प्लेटफार्म एक से खोले गए सभी पंखे लगाए गए। यात्रियों ने अमर उजाला को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन



अमेठी रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब दो वर्षों से निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके कारण अव्यवस्थाओं को बोलबाला है। यहां प्लेटफार्म एक पर बनाए गए यात्री शेड में एक भी पंखा नहीं था। गर्मी में अव्यवस्थाओं के कारण ट्रेन यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। यात्रियों की समस्या को देखते हुए अमर उजाला ने रविवार के अंक में स्टेशन पर सुविधाओं की कमी, पंखा न ठंडा पानी शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा के साथ रेलवे अधिकारियों ने भी समस्या को संज्ञान में लेकर प्लेटफार्म एक पर खोले गए सभी पंखे लगवा दिए, जिससे अब प्लेटफार्म पर बैठ कर ट्रेन की प्रतीक्षा करने में गर्मी में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन



स्थानीय निवासी अनिल तिवारी, मनोज यादव, धीरज पाल, विनय सिंह, तुफैल खान, विजय दुबे आदि ने बताया कि अमेठी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर एक साल से पंखे खोल के रख लिए गए थे। निर्माण कार्य सुस्त पड़ा है। गर्मी में लोग परेशान रहते थे। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद प्लेटफार्म एक पर खोले गए सभी पंखे लगा दिए गए। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर मरम्मत का कार्य चल रहा है। अब यात्रियों को प्लेटफार्म पर परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed