{"_id":"6ad6643b0c47e81260008f64","slug":"family-members-refused-to-perform-the-last-rites-amethi-news-c-96-1-ame1002-178576-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इन्कार
Tue, 20 Oct 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। इन्हौंना के निजी अस्पताल में प्रसव के बाद प्रसूता की मौत के मामले में सोमवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने जांच और अस्पताल संचालक पर कार्रवाई की मांग करते हुए अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। परिजन रिपोर्ट दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। देर रात तक उन्हें मनाने का प्रयास चलता रहा। उधर स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच के लिए तीन डॉक्टरों की टीम गठित की है।
शिवरतनगंज के टिकरी गांव निवासी अवधेश कुमारी (26) की रविवार को इन्हौंना कस्बे के निजी अस्पताल में प्रसव के बाद मौत हो गई थी। परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि तबीयत बिगड़ने पर अवधेश कुमारी को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने कार्रवाई होने तक अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। सीओ दिनेश मिश्र ने बताया कि परिजनों ने रात होने के कारण मंगलवार को अंतिम संस्कार करने की बात कही है। मामले की जांच स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने मामले की जांच के लिए डॉ. प्रवीण कुमार उपाध्याय, डॉ. पीके तिवारी और डॉ. सीमा रानी की टीम गठित की है। टीम मामले की जांच कर रिपोर्ट देगी। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।