{"_id":"678e9c3bac739c9f8005180a","slug":"fake-medical-certificate-for-leave-amethi-news-c-96-1-ame1002-133456-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अवकाश के लिए लगाया फर्जी चिकित्सीय प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अवकाश के लिए लगाया फर्जी चिकित्सीय प्रमाण पत्र
Tue, 21 Jan 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। गौरीगंज थाना क्षेत्र के हरदों में फर्जी मेडिकल प्रमाण पत्र बनाने के एक प्रकरण का खुलासा हुआ है। यहां एक सहायक अध्यापक अवधेश कुमार सरोज पर अवकाश लेने के लिए फर्जी चिकित्सीय प्रमाण पत्र बनाने का आरोप लगा है। मामले में कोर्ट के आदेश पर गौरीगंज थाने में शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
जामो थानाक्षेत्र के अचलपुर गांव निवासी अनिल कुमार सिंह गंगा बक्श सिंह इंटर काॅलेज के प्रबंधक हैं। आरोप है कि यहां काॅलेज में तैनात शिक्षक अवधेश कुमार ने 19 से 24 जुलाई 2022 तक मेडिकल अवकाश के लिए आवेदन किया था। इसके बाद 27 जुलाई को शिक्षक ने अवकाश प्रार्थना पत्रों की मूल प्रति चिकित्सीय व स्वास्थ्य प्रमाणपत्र के साथ विद्यालय में उपस्थित होकर प्रधानाचार्य को दिया था। आरोप है कि सहायक अध्यापक की ओर से प्रस्तुत चिकित्सकीय प्रमाण पत्र फर्जी होने के संदेह पर सत्यापन के लिए प्रबंध समिति की ओर से सीएमओ जौनपुर, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी, जिला होम्योपैथिक अधिकारी जौनपुर को पत्र भेजा गया।
प्रबंध समिति के पत्र पर सीएमओ जौनपुर ने रिपोर्ट में कहा कि उनके कार्यालय से ऐसी काेई जांच आख्या नहीं भेजी गई है। वहीं प्रमाण पत्र में अंकित नाम डॉ. आरसी यादव ने भी प्रबंधक को पत्र भेजकर बताया कि चिकित्सीय व स्वास्थ्य प्रमाण पत्र उनकी ओर से निर्गत नहीं किया गया है। मामले की शिकायत थाने में की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
इसके बाद प्रबंधक ने कोर्ट की शरण ली। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने गौरीगंज पुलिस को केस दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया। एसएचओ गौरीगंज श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि शिक्षक अवधेश कुमार के विरुद्ध धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।