{"_id":"61d72ab4a6e5085bb979d365","slug":"fair-elections-and-disposal-of-public-problems-will-be-on-priority-dm-amethi-news-lko6123215116","type":"story","status":"publish","title_hn":"निष्पक्ष चुनाव व जन समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निष्पक्ष चुनाव व जन समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। नवागत डीएम राकेश कुमार मिश्र ने गुरुवार दोपहर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कोषागार कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। नवागत डीएम ने निष्पक्ष चुनाव, जन समस्याओं के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के साथ मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों के समयबद्ध क्रियान्वयन को अपनी प्राथमिकता बताई।
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कोषागार में गुरुवार दोपहर कार्यभार ग्रहण करने के बाद डीएम सीधे अपने कार्यालय पहुंचे और अफसरों से मुलाकात की। मीडिया से बातचीत के दौरान डीएम ने जनता से जुड़ी समस्याओं के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को अपनी प्राथमिकता बताई। डीएम ने कहा कि उनकी कोशिश होगी कि किसी भी फरियादी को अपनी समस्या लेकर जिले से बाहर न जाना पड़े।
डीएम ने कहा कि जिले में विधानसभा चुनाव निष्पक्ष संपन्न कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके अलावा शासन से संचालित विकास योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण तरीके से डेडलाइन के भीतर पूरा कराना, बेसिक शिक्षा को मजबूत बनाना, स्वास्थ्य संसाधन बढ़ाकर सुविधाओं को जन-जन तक पहुंचाना, गांवों को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाना भी उनकी प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि वे चाहेेंगे कि जिले के सभी अफसर टीम भावना से काम करें। प्रशासन व जनता तथा प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय हो। जिले की कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त हो और अमन चैन कायम रहे।
2012 बैच के आईएएस हैं राकेश कुमार
2012 बैच के आईएएस राकेश कुमार मिश्र मूलत: बलिया जिले के रहने वाले हैं। अमेठी से पहले वे करीब पौने दो साल अंबेडकरनगर के डीएम रहे हैं। 1993 बैच के पीसीएस राकेश कुमार मिश्र इससे पहले विशेष सचिव खाद्य एवं आपूर्ति थे।
निवर्तमान डीएम को दी विदाई
शासन ने गुरुवार को डीएम अरुण कुमार का स्थानांतरण इसी पद पर मऊ जिले में कर दिया। स्थानांतरण के बाद अफसरों द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में विदाई कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मौजूद सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, एडीएम न्यायिक राजकुमार द्विवेदी व सभी एसडीएम ने निवर्तमान डीएम को पुष्प गुच्छ देकर उन्हें विदाई दी। अफसरों ने अरुण कुमार के कार्यकाल की सराहना की। कहा कि डीएम का कार्यकाल सदैव याद किया जाएगा। भावुक मुद्रा में निवर्तमान डीएम ने जिले में अपने कार्यकाल के दौरान सहयोग करने के लिए सभी का आभार जताया। कहा कि वे जहां भी रहेंगे अमेठी के अपने कार्यकाल को सदैव स्मरण करते रहेंगे। इस मौके पर सीएमओ डॉ. सीमा मेहरा, डीपीआरओ श्रीकांत यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी आरके शर्मा, बीएसए डॉ. अरविंद कुमार पाठक, अपर जिला सूचना अधिकारी शिव दर्शन यादव, तहसीलदार गौरीगंज पवन शर्मा समेत समस्त जिला स्तरीय अधिकारी व कलेक्ट्रेट के कर्मचारी उपस्थित रहे।