फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   facilities required in state library

Amethi News: राजकीय पुस्तकालय में सुविधाओं की दरकार

Thu, 27 Mar 2025 12:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
facilities required in state library
अमेठी-दुर्गापुर मार्ग स्थित राजकीय जिला पुस्तकालय में पढ़ाई करते विद्यार्थी।
अमेठी। पढ़ने का शौक रखने वालों के लिए राजकीय पुस्तकालय में सुविधाओं का अभाव है। बेहतर पुस्तकें, वाईफाई इंटरनेट और बैठने तक का इंतजाम सही नहीं है। प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों के अभाव के चलते युवा इससे दूरी बना रहे हैं। पुस्तकालय में सुविधा बढ़ाने की जरूरत है।
विज्ञापन

शहर के अमेठी-दुर्गापुर मार्ग पर स्थित राजकीय जिला पुस्तकालय में करीब 40 पाठक प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। पाठकों का कहना है कि आधुनिक जमाने में डिजिटल लाइब्रेरी चलाने की बात हो रही है, लेकिन इस पुराने पुस्तकालय में किसी सुविधा का विस्तार न होना चिंता का विषय है। यहां एकमात्र कंप्यूटर है, नई किताबें नहीं आतीं। पाठक केवल अखबार और पत्र-पत्रिकाएं ही पढ़ पाते हैं।
विज्ञापन


एक पाठक अजय बताते हैं कि वाईफाई की व्यवस्था नहीं है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों का यहां से मोहभंग हो रहा है। जरूरी पुस्तकें, बैठने के लिए सही कुर्सी की व्यवस्था और कंप्यूटर सुविधाओं की कमी है। गर्मी के दिनों में यहां पढ़ाई करना मुश्किल हो जाता है। पुस्तकालय में करीब 40 कुर्सियां हैं, जबकि रोज यहां पढ़ने आने वाले विद्यार्थियों की संख्या अधिक होती है। कुर्सियों की संख्या बढ़ाने की जरूरत है। राजकीय पुस्तकालय प्रभारी डॉ. अनुज मौर्य ने बताया कि जो सुविधाएं हैं, पाठक उसी में तैयारी कर रहे हैं। वाईफाई लगाने के लिए पत्राचार किया गया है। जल्द ही लग जाएगा, जिसके बाद पाठकों को समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिजिटल जमाने में भी एकमात्र कंप्यूटर

पवन का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाएं अब कंप्यूटर आधारित हो गई हैं, लेकिन पुस्तकालय में छात्रों के उपयोग के लिए मात्र एक कंप्यूटर है। यहां कम से कम 20 कंप्यूटर वाली आधुनिक लैब की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि छात्र मॉक टेस्ट, ऑनलाइन पढ़ाई और ई-लर्निंग जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकें। कहा कि कंप्यूटर की संख्या बढ़ा दी जाए, इंटरनेट की व्यवस्था हो जाए तो छात्र तैयारी कर सकेंगे। नीट की तैयारी कर रहे शिवम तिवारी ने बताया कि पुस्तकालय में इंटरनेट की सुविधा नहीं है। इससे ऑनलाइन अध्ययन सामग्री लेने और मॉक टेस्ट देने में परेशानी होती है।

इन सुविधाओं की मांग

पुस्तकों की कमी दूर करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नई पुस्तकों का इंतजाम किया जाए। कंप्यूटर लैब की स्थापना, वाईफाई हाई-स्पीड इंटरनेट की उपलब्धता और ई-लाइब्रेरी की सुविधा मिले। अध्ययन के लिए उपयुक्त माहौल तैयार किया जाए, पुस्तकालय को वातानुकूलित किया जाए। पुस्तकालय के संचालन समय में सुधार हो, परीक्षाओं के समय यह रविवार व अन्य महत्वपूर्ण अवकाश के दिन भी खुले। पुस्तकालय गेट पर नालियां गंदगी से पटी हैं, नालियों की सफाई कर इन्हें ढंका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed