फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   facilities in vikas bhawan will be increased

4.23 करोड़ रुपये से लकदक होगा विकास भवन

Tue, 16 Mar 2021 11:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
facilities in vikas bhawan will be increased
गौरीगंज (अमेठी)। पचेहरी में निर्मित विकास भवन को अवस्थापना सुविधाओं से लैस करने के लिए पिछले दिनों पुनरीक्षित आगणन तैयार कर शासन से धनावंटन की मांग की गई थी।
विज्ञापन

शासन ने जिला प्रशासन के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए पुनरीक्षित आगणन के आधार पर दो करोड़ रुपये अवमुक्त कर दिया है। धनराशि अवमुक्त होने के बाद कार्यदायी संस्था को अवमुक्त धनराशि से मानक के अनुसार परिसर को अवस्थापना सुविधा से लैस करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

विकास भवन संचालित करने के बाद अतिरिक्त कार्य व अवस्थापना सुविधाओं की कमी पर सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर पिछले दिनों स्थानीय दर पर पुनरीक्षित अनुमानित आगणन तैयार कर प्रस्ताव शासन को भेजकर धनावंटन की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ की ओर से भेजे गए 12 करोड़ 86 लाख 69 हजार रुपये के पुनरीक्षित आगणन प्रस्ताव को मंजूर कर पहले अवमुक्त आठ करोड़ 63 लाख 50 हजार को घटाते हुए अवशेष चार करोड़ 23 लाख 19 हजार रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करते हुए दो करोड़ रुपये निर्गत कर दिया।
प्रस्ताव मंजूर होने व धनावंटन मिलने के बाद विशेष सचिव अच्छेलाल ने आयुक्त ग्राम्य विकास के साथ सीडीओ व कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद को पत्र जारी कर मानक के अनुसार कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है।
डीडीओ प्रदीप पांडेय ने बताया स्वीकृत/अवमुक्त धनराशि से विकास भवन के चारों तरफ बाउंड्रीवॉल, पार्किंग, निशक्तों के लिए रैंप के साथ ओवरहेड टैंक, पाइप पेयजलापूर्ति, जल संरक्षण के साथ अन्य मूलभूत सुविधा का कार्य पूरा कराया जाएगा।

डीडीओ ने बताया कि कार्यदायी संस्था को प्रस्तावित सभी कार्य मानक के अनुसार पूरा कराने का निर्देश देते हुए निर्मित कार्यों की निगरानी के लिए टीम गठित की गई है। प्रस्तावित कार्य पूरा होने के बाद अफसर व कर्मियों के साथ विकास भवन आने वालों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed