{"_id":"66a3fc22a2fbcc5eb10f1294","slug":"faces-of-farmers-brightened-due-to-rain-in-singhpur-and-tiloi-amethi-news-c-96-1-gon1004-122763-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सिंहपुर व तिलोई में बारिश से किसानों के खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सिंहपुर व तिलोई में बारिश से किसानों के खिले चेहरे
Sat, 27 Jul 2024 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 27 Jul 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में शुक्रवार को सिंहपुर व तिलोई में बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। बारिश के बाद धान के खेतों में सिंचाई से राहत मिली। वहीं जिले के गौरीगंज, जामो, जगदीशपुर में हल्की बारिश हुई। वहीं जिले के अन्य कई क्षेत्रों में बारिश नहीं होने से लोगों को गर्मी से परेशान होना पड़ा।
जिले में शुक्रवार दोपहर धूप रही तो सुबह व शाम को आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद तिलोई में मौसम बदला और करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। किसानों के खेतों को पानी मिला तो आम आदमी को गर्मी से राहत मिली। सिंहपुर में शाम के वक्त बारिश हुई। जगदीशपुर में बृहस्पतिवार रात से ही रुक-रुक कर हल्की बरसात होती रही। खेतों में नमी जरूर मिल गई, लेकिन तेज बरसात नहीं होने से सिंचाई का कार्य पूर्ण नहीं हो सका।
कृषि विज्ञान केंद्र कठौरा के कृषि वैज्ञानिक डॉ. रतन आनंद ने बताया कि शनिवार को कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।