फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Explosion in factory during welding, four workers burnt

Amethi News: वेल्डिंग के दौरान फैक्टरी में विस्फोट, चार श्रमिक झुलसे

Tue, 26 Aug 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 26 Aug 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Explosion in factory during welding, four workers burnt
ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर में घायल का इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी। स्त्रोत : स्थानीय नागरिक
जगदीशपुर (अमेठी)। लखनऊ-वाराणसी हाईवे किनारे औद्योगिक क्षेत्र में संचालित जय माता वैष्णव देवी (जेएमवीडी) इंडस्ट्रीज में मंगलवार को केमिकल टैंक में वेल्डिंग के दौरान प्रेशर बढ़ने से अचानक विस्फोट हो गया। गर्म रासायनिक पदार्थ के फैलने और आग लगने से चार श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर तीन श्रमिकों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



कमरौली औद्योगिक क्षेत्र के रोड नंबर चार पर रविशंकर जायसवाल की जेएमवीडी इंडस्ट्रीज है, जहां धमाका होने से चार मजदूर झुलस गए हैं। हादसे के वक्त बाजारशुकुल क्षेत्र के ब्यौरेमऊ गांव निवासी जयप्रकाश (50), ढूंढेहरी निवासी अशोक (48) और रामअवध (52), रोड नंबर चार निवासी संतोष वहां काम कर रहे थे। हादसे के बाद फैक्टरी में अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद अन्य श्रमिकों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कर बालू डालकर आग पर काबू पाया। ट्रॉमा सेंटर के आपातकालीन चिकित्सक केडी शर्मा ने बताया कि जयप्रकाश, अशोक और संतोष की हालत नाजुक है, इसलिए उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है। रामअवध का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन




थानाध्यक्ष कमरौली मुकेश पटेल ने कहा कि इस तरह की किसी घटना की सूचना नहीं है। वहीं अग्निशमन अधिकारी ओपी सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। फैक्टरी कर्मचारी शत्रुघ्न सिंह के मुताबिक वेल्डिंग के दौरान टैंक में विस्फोट हुआ था, जिसमें चार श्रमिक झुलसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




हादसे के बाद परिसर में मची भगदड़
विस्फोट के बाद फैक्टरी परिसर में भगदड़ मच गई। श्रमिक जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कई ने बाहर निकलते ही परिजनों को हादसे की सूचना दी। श्रमिकों का कहना है कि टैंक पर लंबे समय से वेल्डिंग का काम चल रहा था, लेकिन सुरक्षा इंतजाम न होने के कारण यह दुर्घटना हो गई। अब साथियों की गंभीर हालत को देखकर भय का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed